अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल की आग सुलगने लगी है. 1 सितंबर 2026 की सुबह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) का भाव उछलकर $91 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.
मिडिल ईस्ट में भड़के इस नए संकट से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में हड़कंप मच गया है. आइए समझते हैं कि अमेरिका-ईरान के बीच अचानक क्या हुआ, क्रूड ऑयल के ताजा रेट्स क्या हैं और क्या भारत में भी पेट्रोल-डीजल महंगा होने वाला है.
क्रूड ऑयल का ताजा हाल
मंगलवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलते ही कच्चे तेल की कीमतों में लाल निशान के बजाय जोरदार तेजी देखी गई. ब्रांट क्रूड (Brent Crude) 0.88% की बढ़त के साथ $91.28 प्रति बैरल पर पहुंच गया. डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 1.13% चढ़कर $86.73 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
क्यों भड़की कीमत?
तेल की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे मध्य पूर्व (Middle East) में बिगड़ते हुए सैन्य हालात जिम्मेदार हैं. अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रीट में स्थित ईरान के लारक द्वीप पर बने दो रॉकेट लॉन्चरों को तबाह कर दिया. इसके जवाब में तेहरान ने जॉर्डन और यूएई पर हमले शुरू कर दिए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र खारग द्वीप पर हमले की चेतावनी दी है, जिससे बाजार में सप्लाई रुकने का खौफ बढ़ गया है.
ईरान महत्वपूर्ण जलमार्गों पर नियंत्रण के लिए ओमान के साथ समझौता कर रहा है, जबकि अमेरिका इन रास्तों पर बिना किसी बाधा के जहाजों की आवाजाही जारी रखना चाहता है.
भारत में क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल के भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें $91 के पार पहुंचने के बावजूद राहत की बात यह है कि भारतीय तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.
देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत :
- नई दिल्ली: 102.12 | 95.20
- कोलकाता : 113.51 | 99.82
- मुंबई: 111.21 | 97.83
- चेन्नई: 107.77 | 99.55
- गुड़गांव: 102.97 | 95.64
- नोएडा: 101.96 | 95.44
क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के औसतन दामों के आधार पर कीमतें तय करती हैं. अगर अमेरिका-ईरान जंग लंबी खिंचती है और कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के पार निकल जाता है, तो भारतीय तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा. ऐसे में आने वाले हफ्तों में घरेलू स्तर पर भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
संबंधित खबरें
रिलायंस ने कैसे आम भारतीय को बना दिया करोड़पति; जानें पूरी कहानी
4 mins agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
1 hr agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
1 hr agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
2 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
3 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
4 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
7 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
7 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
8 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines