Salary Growth in 2025: कॉर्पोरेट वर्ल्ड में सैलरी इंक्रीमेंट एक अहम पहलू है, ऐसे में एक नई सर्वे रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि भारत 2025 में कॉर्पोरेट में सबसे ज्यादा सैलरी ग्रोथ दे सकता है। ये जानकारी एडवाइजरी, ब्रोकिंग और सॉल्यूशन कंपनी WTW की लेटेस्ट सैलरी बजट प्रोजेक्ट रिपोर्ट में मिली है। ऐसा अनुमान है कि भारत 2025 में 9.5% की औसत सैलरी इंक्रीमेंट कर सकता है, जो 2024 में रियल हाइक के बराबर है। भारत यह ग्रोथ एशिया-पैसिफिक एरिया में सबसे ज्यादा ग्रोथ है। इसके अलावा वियतनाम (7.6%), इंडोनेशिया (6.5%), फिलीपींस (5.6%), चीन (5%) और थाईलैंड (5%) की सैलरी हाइक दे सकते हैं।
इन सेक्टर में होगी ग्रोथ
बताया जा रहा है कि फार्मास्यूटिकल्स (10%), मैन्युफैक्चरिंग (9.9%), इंश्योरेंस (9.7%), कैप्टिव, शेयर्ड सर्विसेज और आउटसोर्सिंग सेक्टर (9.7%) और रिटेल (9.6%) जैसे एंटरप्राइज में सैलरी ग्रोथ 2025 के औसत बढ़ोतरी से ऊपर होने की संभावना है। वहीं सॉफ्टवेयर और व्यावसायिक सेवाएं में यह ग्रोथ( 9%) कम होगी।
कंपनियों का बजट
बता दें कि भारत में लगभग 46% कंपनियों को उम्मीद है कि 2025 के लिए उनके वेतन इन्क्रीज बजट 2024 के समान ही होंगे। जबकि 28% का कहना है कि 2025 बजट कम होने की संभावना है। वहीं लगभग 12% का कहना है कि कोई बदलाव नहीं होगा।2025 के बजट को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में कॉस्ट मैनेजमेंट (41.7%), मुद्रास्फीति दबाव (37.5%), प्रत्याशित मंदी (33.3%) और सख्त लेबर मार्केट (31.3%) से जुड़ी समस्याएं है।
Salary Growth
यह भी पढ़ें – Blinkit Notice Period Policy: इन कर्मचारियों को बड़ा झटका, बदल गई ब्लिंकिट की नोटिस पीरियड पॉलिसी
2025 में होगी हायरिंग
रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि लगभग 28% कंपनियों जून के बाद से अगले 12 महीनों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही हैं, जबकि 68% कंपनियां पिछले साल की तुलना में अपने कर्मचारियों की संख्या को समान बनाए रखेंगी। भारत की छंटनी दर इस क्षेत्र में सबसे अधिक बनी हुई है, हालांकि 2023 के 11% की तुलना में यह 2024 में 10.8% हो गई है। बता दें कि यह सैलरी बजट प्लान रिपोर्ट WTW के रिवार्ड्स डेटा इंटेलिजेंस प्रैक्टिस से बनाई गई है। ये सर्वे अप्रैल और जून 2024 में आयोजित किया गया था। इसमें दुनिया भर के 168 देशों की कंपनियों से लगभग 32,000 रिएक्शन मिले थे और सर्वे में भारत के 709 प्रतिभागी शामिल थे।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
3 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
9 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
10 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
14 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines