पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट की तपिश अब आम आदमी की रसोई के बाद उसकी सवारी तक पहुंच गई है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों (MMR) में सीएनजी उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। स्थानीय गैस वितरण कंपनी ने सीएनजी की खुदरा कीमतों (Retail Prices) में सीधे 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है।
यह बढ़ी हुई दरें 29 मई, 2026 की आधी रात से ही लागू हो चुकी हैं। इस ताजा फैसले के बाद मुंबई में सीएनजी का दाम 84 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब 86 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा है। वहीं, घरेलू पाइप गैस (PNG) के दाम में भी 50 पैसे प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गई है। गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है।
इस मूल्य वृद्धि का सीधा असर मुंबई महानगर क्षेत्र में चलने वाले करीब 12 लाख सीएनजी वाहनों पर पड़ेगा, जिनमें लगभग 2.80 लाख ऑटो रिक्शा शामिल हैं। इसके अलावा, पीएनजी के दाम बढ़ने से करीब 31 लाख घरेलू उपभोक्ताओं की रसोई का बजट भी प्रभावित होगा।
यह भी पढ़ें: 30 May Petrol Diesel Price: आज फिर बदल गए पेट्रोल डीजल के दाम! चेक करें लेटेस्ट रेट
17 दिनों में दूसरा वार: ऑटो-कैब चालकों की टूटी कमर
मुंबई और आसपास के कमर्शियल वाहन चालकों के लिए यह दोहरा झटका है। गौर करने वाली बात यह है कि महज 17 दिनों के भीतर मुंबई में दूसरी बार सीएनजी महंगी हुई है:
14 मई को लगी थी पहली चपत: इससे पहले 14 मई को भी सीएनजी के दाम ₹2 बढ़ाए गए थे, जिससे कीमत 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये हुई थी।
अब 86 रुपये का भाव: ठीक 17 दिन बाद फिर से ₹2 की बढ़ोतरी कर दी गई, जिससे अब नया रेट 86 रुपये हो गया है।
लगातार बढ़ती इनपुट लागत और अंतरराष्ट्रीय बाजार की कठिन परिस्थितियों के चलते तेल कंपनियों को यह कदम उठाना पड़ा है। इस फैसले का सीधा और सबसे बड़ा असर रोजाना ऑटो-रिक्शा, काली-पीली टैक्सी, ऐप-बेस्ड कैब्स (Ola-Uber) और छोटे कमर्शियल वाहन चलाने वालों की दैनिक कमाई पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में मुंबईकरों को ऑटो और टैक्सी के किराए में भी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली बनाम मुंबई: कहां कितनी महंगी है सीएनजी?
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद अगर देश के प्रमुख शहरों में सीएनजी के दामों की तुलना करें, तो गणित कुछ ऐसा बैठता है:
दिल्ली से महंगी मुंबई: देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल सीएनजी ₹83.09 प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रही है। इस लिहाज से मुंबई में सीएनजी अब दिल्ली के मुकाबले करीब ₹3 प्रति किलो महंगी हो चुकी है।
नोएडा-गाजियाबाद अब भी आगे: हालांकि, मुंबई में दाम बढ़ने के बावजूद उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे इलाकों यानी नोएडा और गाजियाबाद के मुकाबले राहत है। इन दोनों शहरों में सीएनजी की कीमतें मुंबई की तुलना में अब भी करीब 7 रुपये प्रति किलोग्राम अधिक बनी हुई हैं।
संबंधित खबरें
57वीं GST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को बड़ी राहत, टैक्स अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
11 mins agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
3 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
5 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
6 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
9 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
10 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
10 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
23 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines