PNB ग्राहक ध्यान दें! RBI ने उठाया कड़ा कदम, बैंक में हो रहा था फ्रॉड

RBI on PNB: रिजर्व बैंक ने पीएनबी के ऊपर कड़ा एक्शन लिया है, जिसके चलते बैंक की समस्या आने वाले समय में बढ़ सकती हैं।

PSU Bank, PSU Bank PNB, RBI impose penalty on PSU Bank, RBI impose penalty on PSU Bank PNB,

Photo Credit: Google

RBI on PNB: देश का रिजर्व बैंक इस समय सफाई अभियान में लगा हुआ है। सफाई हो रही है बैंकों के अंदर चल रही खामियों की। पहले बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई और कोटक के ऊपर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा चुका है। अब बारी है देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक PNB की। RBI ने पाया है कि बैंक के अदर कर्ज पर ब्याज के साथ ग्राहक सेवा में गड़बड़ी चल रही थी। जिसके चलते बैंक के ऊपर 90 लाख का जुर्माना ठोक दिया है।

PNB के अंदर चल रहा था बड़ा खेल

दरअसल बताया ये जा रहा है कि बैंक दिए गए लोन पर कुछ ग्राहकों से ज्यादा ब्याज वसूल कर रहा था। ऐसी ही कमी आईसीआईसीआई के अंदर पाई गई थी। करीब एक हफ्ते पहले खबर आई थी कि SBI के साथ PNB पर RBI की पैनी नजर है। अब इसका असर कहीं ना कहीं सोमवार को शेयर मार्केट में PNB पर दिख सकता है।

सरकारी के साथ प्राइवेट बैंकों पर हो रहा है जमकर एक्शन

वहीं इसी के साथ फेडरल बैंक ने भी RBI के नियमों को नहीं माना है, जिसके चलते बैंक को नोटिस थमाया गया है। इन सब बातों से साफ पता चल रहा है कि चाहे सरकारी बैंक हो या प्राइवेट बैंक कमियां हर तरफ दिखाई दे रहीं हैं। बैंक ही नहीं बल्कि NBFC के ऊपर भी रिजर्व बैंक अपनी नजर जमाए हुए है।

NBFC के लिए पहले ही बदल गए हैं नियम

NBFC के लिए ग्राहकों ने RBI से शिकायत की है कि लोन वसूली को लेकर नियमों में बदलवा किया जाए। जिसके बाद RBI ने ऐलान किया कि सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ही NBFC एजेंट लोन की रिकवरी के लिए कॉल कर सकते हैं। नहीं तो इससे पहले रात में 2 बजे तक भी कॉल एजेंट कर रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ