Vivo Oppo Xiaomi Tax evasion: Oppo मोबाइल, Vivo इंडिया और Xiaomi टेक्नोलॉजी सहित चीनी स्मार्टफोन निर्माताओं को भारत में 9,000 करोड़ रुपये के कर की चोरी करते हुए पाया गया है। संसद को शुक्रवार में इस बारे में जानकारी दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा राज्यसभा में साझा किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 2018-19 और 2022-23 के बीच सीमा शुल्क और जीएसटी सहित लगभग 9,000 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है। सरकार ने इस दौरान कंपनियों से 1,629.87 करोड़ रुपये की वसूली की है।
आंकड़ों के मुताबिक, Oppo मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 5,086 करोड़ रुपये की कर चोरी करते हुए पाया गया है, जिसमें सीमा शुल्क के रूप में 4,403 करोड़ रुपये और जीएसटी के रूप में 683 करोड़ रुपये शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः shopify ने ईजाद किया नया टूल, बताएगा-किसी मीटिंग में कितना पैसा बर्बाद हो रहा है
चंद्रशेखर के लिखित उत्तर के अनुसार, Vivo ने 2,923.25 करोड़ रुपये की कर चोरी की है, जिसमें 2,875 करोड़ रुपये सीमा शुल्क और 48.25 करोड़ रुपये जीएसटी शामिल है।
Xiaomi टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मामले में 851.14 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है, जिसमें सीमा शुल्क में 682.51 करोड़ रुपये और जीएसटी में 168.63 करोड़ रुपये शामिल हैं।
संसद में राजीव चंद्रशेखर उन चीनी हैंडसेट कंपनियों की संख्या के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिन्होंने करों की चोरी की है और भारत में अवैध धन प्रेषण किया है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
2 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
4 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
7 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
11 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
13 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines