US-China Trade War: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर तेज हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के जवाब में चीन ने भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ का ऐलान किया है। चीन ने अमेरिकी कोयले और LNG उत्पादों पर अतिरिक्त 15% टैरिफ लगाया है। इसके साथ ही अमेरिकी कच्चे तेल एवं अन्य उत्पादों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इससे पहले, अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर 10% टैरिफ की घोषणा की थी।
और बढ़ेगा गतिरोध
चीन के वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 10 फरवरी से अमेरिका से आयातित कोयले और LNG (Liquefied Natural Gas) पर 15% का अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। इसके अलावा, कच्चे तेल, कृषि उपकरण और कुछ कारों पर भी अतिरिक्त 10% अधिक शुल्क लगेगा। चीन की इस जवाबी कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच गतिरोध और बढ़ सकता है।
‘राहत’ नहीं मिलने से नाराज
चीन ने एक बार फिर से यह दोहराया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी वस्तुओं पर लगाया गया 10% अतिरिक्त शुल्क विश्व व्यापार संगठन के नियमों का गंभीर उल्लंघन करता है। बता दें कि ट्रंप ने सोमवार को कनाडा और मैक्सिको के खिलाफ 25% टैरिफ लगाने के फैसले पर फिलहाल 30 दिनों के लिए रोक लगा दी, लेकिन चीन को लेकर उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। इससे चीन और ज्यादा नाराज हो गया है। इसलिए उसने मंगलवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान कर डाला।
यह भी पढ़ें – क्या Crypto Market को मिलेगा Stock Market जैसा दर्जा? सामने आई ये बड़ी खबर
कौन से कृषि उत्पाद आते हैं US से?
चीन अब तक बड़े पैमाने पर अमेरिका से कृषि उत्पाद खरीदता आया है। इसमें कंबाइन हार्वेस्टर मशीन, कृषि ड्रोन, बुवाई और रोपण उपकरण, स्प्रिंकलर सिस्टम और ड्रिप इरिगेशन सेटअप जैसे आधुनिक सिंचाई उपकरण के साथ-साथ प्लाऊ, रोटावेटर जैसे अन्य उपकरण शामिल हैं। इस तरह कृषि से जुड़ी अमेरिकी कंपनियों के लिए चीन बड़ा बाजार रहा है। हालांकि, टैरिफ बढ़ने से उनकी कमाई प्रभावित होना लाजमी है।
LNG का भी बड़ा कारोबार
इसी तरह, अमेरिका और चीन के बीच LNG का बिजनेस भी काफी बड़ा है। पिछले साल यानी 2024 में चीन ने अमेरिका से लगभग 3.9 मिलियन टन LNG का आयात किया था, जो उसकी कुल LNG आपूर्ति का लगभग 6% था। हाई टैरिफ से इस बाजार के भी प्रभावित होने की आशंका है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका और चीन के इस कदम से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।
मुश्किल है आने वाला समय
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और चीन दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं, ऐसे में उनके बीच टकराव बढ़ने से पूरी दुनिया किसी न किसी रूप में प्रभावित हो सकती है। जैसा कि डोनाल्ड ट्रंप का मिजाज रहा है, उन्हें चीन की यह जवाबी कार्रवाई पसंद नहीं आएगी। ऐसे में संभव है कि वे चीन के खिलाफ कुछ और कड़े कदम उठाएं, जिनसे दुनियाभर का बाजार प्रभावित हो। लिहाजा आने वाला समय काफी मुश्किल रहने वाला है।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines