8th Pay Commission: अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के कर्मचारी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता की घोषणा कर दी है. जी हां, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को महंगाई भत्ते में 3 फीसदी के इजाफे की घोषणा की है. इसके साथ ही DA बेसिक सैलरी का 58 फीसदी हो गया है. इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 3.9 लाख कर्मचारी प्रभावित होंगे.
इससे पहले राज्य ने अगस्त 2025 में 2 फीसदी DA बढ़ाया था. इसके बाद महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत हो गया था.
यह भी पढ़ें : Gold-Silver ही नहीं, इन 9 जगहों पर लगाएं पैसे, 2026 में मिलेगा बंपर रिटर्न
अब कितना मिलेगा डीए (DA)?
इस बढ़ोतरी से पहले छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को 55% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था. 3% की ताजा बढ़ोतरी के बाद अब यह बढ़कर 58% हो गया है. इस बढ़ोतरी के साथ ही छत्तीसगढ़ अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान DA स्तर पर पहुंच गया है.
किन्हें मिलेगा इसका लाभ?
प्रदेश के लगभग 4 लाख से ज्यादा नियमित सरकारी कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा. राज्य के करीब 1.25 लाख पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) में भी समान बढ़ोतरी होगी.
यह भी पढ़ें : Bank या Post Office, कहां ज्यादा सेफ है आपका पैसा?
सैलरी पर क्या असर पड़ेगा?
DA में 3% की वृद्धि के बाद कर्मचारियों की मासिक सैलरी में उनके बेसिक पे (Basic Pay) के आधार पर इजाफा होगा. जैसे अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो उसे अब हर महीने लगभग 900 अतिरिक्त मिलेंगे. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी पिछली तारीख (संभावित 1 जनवरी 2026) से लागू मानी जाएगी, जिसका एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा.
3% DA बढ़ोतरी के अलावा, कर्मचारी संगठनों की कुछ अन्य मांगें भी सरकार के पास लंबित हैं, जिन पर 2026 के बजट में विचार हो सकता है. इसमें से एक पदोन्नति और समयमान वेतनमान को लेकर मांग है. कर्मचारी संगठन अटकी हुई प्रमोशन प्रक्रिया को तेज करने की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर कंपैशनेट नियुक्तियों को लेकर पेंडिंग मामलों का त्वरित निपटारा करने की मांग भी हो रही है.
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
6 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
8 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
9 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
9 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
22 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines