Chhath Special Train: भारतीय रेलवे गुरुवार को बिहार के साथ साथ दूसरे शहरों से कई ट्रेनें चला रहा है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। एक लिस्ट पूर्व मध्य रेलवे ने भी जारी है, जो त्योहार से वापसी करने वाले लोगों के लिए है। ये सभी ट्रेनें 8 नवंबर से 22 नवंबर तक चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे इस बार पिछले साल साल के मुकाबले 77 ट्रेनें ज्यादा चला रहा है। त्योहार के बाद जो लोग भी कार्यस्थल पर वापसी के लिए टिकट देख रहे हैं वह इन ट्रेनों की लिस्ट एक बार जरूर देख लें।
ट्रेनों को लेकर हुई बैठक
भारतीय रेलवे 7 हजार से ज्यादा त्योहार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसके लिए हर रोज नई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हाल ही में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने यात्रा से जुड़ी तमाम तैयारियों का जायजा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में बताया गया कि इस बार छठ पर पूर्व मध्य रेलवे ने 446 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja Special Train: 6 नवंबर से दौड़ेगी नई गरीब रथ, इन स्पेशल ट्रेनों में लीजिए टिकट
7 नवंबर को दिल्ली से चलने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या- 04074, पुरानी दिल्ली – हावड़ा जंक्शन स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 09:30
गाड़ी संख्या- 04080, पुरानी दिल्ली – वाराणसी जंक्शन स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 13:10
गाड़ी संख्या- 04032, आनंद विहार टर्मिनल – सहरसा स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 13:10
गाड़ी संख्या- 04058, आनंद विहार टर्मिनल – मुजफ्फरपुर जंक्शन स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 13:10
गाड़ी संख्या- 04028, आनंद विहार टर्मिनल – जयनगर स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 09:00
गाड़ी संख्या- 04674, नई दिल्ली – जयनगर स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 14:50
गाड़ी संख्या- 04074, पुरानी दिल्ली – कोलकाता स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 23:55
8 से 22 नवंबर तक चलने वाली 89 स्पेशल ट्रेनें
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का 8 से 22 नवंबर तक संचालन किया जाएगा। जिसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 89 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। जिसमें गाड़ी संख्या 05903 कटिहार-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल कटिहार से 09.11.2024 को 21.40 बजे अगले दिन 04.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05904 मुजफ्फरपुर-डिबूगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर से 07.15 बजे निकलेगी जो अगले दिन 15.00 बजे तक डिब्रूगढ़ की यात्रा पूरी कर करेगी। ट्रेन संख्या 06260 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन 8 नवंबर से 20.50 बजे निकलेगी, जो अगले दिन 5.40 बजे एसएमवीटी बेंगलुरू तक का सफर पूरा करेगी।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! Greenfield Expressway से पलक झपकते होगा नोएडा से वृंदावन का सफर पूरा
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
1 hr ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines