खुशखबरी! Greenfield Expressway से पलक झपकते होगा नोएडा से वृंदावन का सफर पूरा

Greenfield Expressway Noida To Vrindavan: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण करने जा रहा है। यह नई सड़क यमुना एक्सप्रेस वे की तर्ज बनाई जाएगी।

Greenfield Expressway Noida Vrindavan
विज्ञापन

Greenfield Expressway Noida To Vrindavan: नोएडा से वृंदावन जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दोनों शहरों के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्णाण किया जाएगा, जो यात्रा को बेहद सुविधाजनक बनाएगा। इस एक्सप्रेस वे के निर्माण से यात्री कुछ ही घंटों में वृंदावन तक का सफर तय कर सकते हैं। यह नई सड़क यमुना एक्सप्रेस वे की तर्ज बनाई जाएगी। जिसकी कुल लंबाई करीब 14 किलोमीटर है, जिसमें 7 किलोमीटर सड़क यमुना की एक तरफ और बाकी 7 किलोमीटर दूसरी तरफ बनेगी।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण और प्रबंधन की देखरेख करने वाले सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई थी। जिसमें इसको बनाने का फैसला केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने लिया। शुरुआत में इस एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से 101 किलोमीटर पर शुरू करने की योजना थी, जो बाद में 102.1 किलोमीटर से शुरू करने की हो गई।

विज्ञापन

यात्रा का समय होगा कम

यह नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 से यमुना एक्सप्रेसवे तक जुड़ेगा, जिससे फरीदाबाद, दिल्ली और गुड़गांव से आने वाले यात्रियों के लिए भी वृंदावन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। लूप के माध्यम से इस एक्सप्रेस वे को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा, जिससे फरीदाबाद से वृंदावन जाने वाले लोगों को एक नया ऑप्शन मिलेगा।

एलिवेटेड रोड और केबल ब्रिज

इस प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा यमुना नदी के ऊपर एक एलिवेटेड रोड और केबल ब्रिज का निर्माण है। जो ब्रिज यमुना प्राधिकरण बना रहा है उसकी चौड़ाई 21 मीटर होगी। ये यातायात के लिए बेहतर साबित होगा। इसके साथ ही, 60 मीटर चौड़ी सड़क भी बनाई जाएगी। यमुना एक्सप्रेस वे और वृन्दावन के बीच इस सीधी कनेक्टिविटी से यात्रा सुविधा में कई सुधार होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

विज्ञापन

हर मौसम को देखते हुए किया निर्माण

इसका एक्सप्रेस वे का निर्माण आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस पर बारिश, गर्मी और अन्य मौसमीय स्थितियों में किसी तरह की कोई समस्या ना आए इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय करा रहा है। पूरे प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपये की लागत आएगी, और यह न केवल नोएडा से वृंदावन की यात्रा को आसान बनाएगा बल्कि आगरा और मथुरा जैसी धार्मिक जगह पर भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन को बढ़ावा

इसका निर्माण धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि वृंदावन में प्रवेश करते ही यात्रियों का स्वागत भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की 20 मीटर ऊंची विशाल मूर्तियों से होगा। यमुना प्राधिकरण वृंदावन की थीम को दिखाने के लिए इस क्षेत्र को सांस्कृतिक रूप से सजाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ