Chhath Puja PM Kisan 15th Installment: मोदी सरकार की ओर से देश के कई किसानों को छठ पूजा से पहले बड़ी सौगात दी गई है। सरकार ने किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान योजना के तहत 15वीं किस्त को 15 नवंबर को डीबीटी से ट्रांसफर कर दिए थे। 2000 रुपये की किस्त के अलावा सरकार की ओर से किसानों को पिछली रुकी किस्तों को भी ट्रांसफर किया जा रहा है। जबकि, कुछ ऐसे भी किसान हैं जिनकी शिकायत है कि उनके पास अभी तक 13वीं, 14वीं और 15वीं किस्त नहीं आई है।
नहीं मिली पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त?
प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों के बैंक में हर महीने 2000 रुपये भेजे जाते हैं। 15 नवंबर को लोगों के खाते में 15वीं किस्त भेज दी गई है। इसके अलावा जिन किसानों के पास 13वीं और 14वीं किस्त नहीं पहुंची है उसका कारण केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होना वजह बताई गई है। अगर आपके खाते में भी पैसे नहीं आए हैं तो इसके पीछे की वजह केवाईसी का पूरा न होना हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Chhath Puja को लेकर दिल्ली पुलिस की Traffic Advisory, कई सड़कों के रूट को इग्नोर करने की सलाह
कहां से चेक करें 15वीं किस्त का स्टेटस?
सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों के लिए केवाईसी वेरिफिकेशन को जरूरी कर दिया गया है। वेरिफाई न होने पर आपके खाते में पैसे नहीं भेजे जाएंगे। अगर आप पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां फार्मर्स कॉर्नर का सेक्शन मिलेगा, जिसमें बेनिफिसिरी स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। यहां पर अपना बैंक खाता नंबर, फोन नंबर, आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड को एंटर करें। इसके बाद आपको 15वीं किस्त को लेकर अपडेट मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Post Office Scheme: निवेश करने पर डबल होता जाएगा आपका पैसा! मिलेगा तगड़ा रिटर्न
15वीं किस्त न मिलने पर कहां करें शिकायत?
अगर आपके खाते में पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त नहीं आई है तो ऐसे में आप शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान हेल्पडेस्क से संपर्क करना होगा। आप टोल-फ्री नंबर 18001155266, 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो ऑनलाइन तरीका अपना कर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आप pmkisan-funds@gov.in या pmkisan-ict@gov.in ई-मेल आईडी पर मेल कर सकते हैं।
वीडियो के जरिए जानिए क्या है PM Kisan Samman Nidhi Yojana?
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
20 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines