---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Chhath Puja School Holiday: छठ पूजा पर किन राज्यों में स्कूल की छुट्टी? देखिए पूरी लिस्ट

Chhath Puja School Holiday: 5 नवंबर से छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ का पहला दिन नहाए खाए और दूसरा दिन खरना होता है। छठ के मौके पर कब किन राज्यों में छुट्टी रहेगी? देखिए पूरी लिस्ट।

---विज्ञापन---

Chhath Puja School Holiday: देशभर में छठ का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन कुछ राज्यों में इसका खास महत्व होता है। जिन राज्यों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है उसमें बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी का नाम शामिल है। छठ की शुरुआत 5 नवंबर से हुई, जिसका पारण 8 नवंबर को होगा। इस मौके पर दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में स्कूल-कॉलेज में छुट्टियां रहेंगी।

किन राज्यों में रहेगी छुट्टी?

देश के कई राज्यों में छठ पूजा का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बिहार में छठ के लिए सरकार ने 4 दिन की छुट्टियों का ऐलान किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में 6 नवंबर से 9 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा झारखंड सरकार भी छठ के लिए छुट्टी का ऐलान कर सकती है। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसके अलावा राज्य में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7 नवंबर की छुट्टी रखी गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bank 5 Days Working: क्या दिसंबर से सिर्फ 5 दिन खुलेंगे बैंक और 2 दिन रहेगी छुट्टी? जानें बैंकों का नया Time Table

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद

छठ पूजा के मौके पर उत्तर प्रदेश में भी छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा पूर्वांचल साइड के जिलों में छठ की छुट्टी रह सकती है। वहीं, दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते ही छठ पूजा की छुट्टी का ऐलान कर दिया था। मुख्यमंत्री आतिशी ने 7 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया। इस दौरान स्कूलों के अलावा सभी सरकारी विभागों में भी काम नहीं किया जाएगा।

---विज्ञापन---

नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?

देशभर में नवंबर के महीने में छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टियां रहेंगी। इसमें सबसे पहले छुट्टी छठ पूजा की होगी। छठ के पर्व पर कई राज्यों में 7 नवंबर को स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। कार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसकी वजह से स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Wedding Season: इस सीजन में होंगी 48 लाख से ज्यादा शादियां, इतनी होगी कमाई कि उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---
First published on: Nov 06, 2024 09:10 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola