Aadhaar SIM Link: आधार कार्ड हमारे लिए अहम डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल हर सरकारी और गैर सरकारी काम में किया जाता है। इतना ही नहीं, हमारे पैन कार्ड, राशन कार्ड और यहां तक कि फोन नंबर से भी आधार लिंक होते हैं। आज के डिजिटल युग में आधार और मोबाइल नंबर दोनों ही जरूरी हैं।
जहां आधार पहचान प्रमाण के रूप में बैंकों, नौकरियों और सरकारी सेवाओं में आवश्यक होता है, वहीं मोबाइल फोन हमें जुड़े रहने में मदद करता है। जैसा कि हम जानते हैं कि हम आधार का उपयोग सिम कार्ड खरीदने के लिए करते हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके आधार से कितने सिम लिंक हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कभी-कभी स्कैमर्स आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके आपके नाम से नंबर ले लेते हैं।
एक आधार से कितने सिम लिंक?
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 9 सिम कार्ड अपने आधार से लिंक कर सकता है। अगर आप इससे ज्यादा सिम इशू करते हैं, तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में अगर आप यह नहीं जानते हैं कि आपके आधार से कितने नंबर जुड़े हैं, तो इसे ऑनलाइन कुछ मिनटों में चेक कर सकते हैं।
Photo From AI
टेलीकॉम ऑपरेटर की लें मदद?
इसके लिए आप 2 तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आप अपने टेलीकॉम ऑपरेटर की मदद ले सकते हैं। आप अपने टेलीकॉम ऑपरेटर (Airtel, Jio, Vi, BSNL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यह पता कर सकते हैं कि आपके आधार से कितने सिम जुड़े हैं।
- सबसे पहले टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट पर जाएं।
- अब ‘आधार लिंकिंग’ या ‘नंबर वेरिफिकेशन’ का ऑप्शन खोजें।
- इसके बाद अपनी आधार डिटेल दर्ज करें और रिक्वेस्ट सबमिट करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालें।
- वेरिफिकेशन के बाद आपके आधार से जुड़े सभी एक्टिव मोबाइल नंबर स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
Sanchar Saathi पोर्टल की लें मदद
सरकार ने आधार से लिंक सिम कार्ड की जानकारी के लिए Sanchar Saathi पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उपयोग करके भी आप अपने आधार से जुड़े नंबरों का पता लगा सकते हैं।
- सबसे पहले Sanchar Saathi वेबसाइट पर जाएं।
- अब ‘Citizen Centric Services’ विकल्प चुनें।
- यहां ‘Know Your Mobile Connections (TAFCOP)’ पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफाई करें।
- इसके बाद आपके आधार से जुड़े सभी मोबाइल नंबर दिख जाएंगे।
यह भी पढ़ें – Ration Card होगा बंद अगर 31 मार्च से पहले न किया ये काम, आधार से लिंकिंग अनिवार्य
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
20 mins agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
55 mins agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
1 hr agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
14 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
14 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines