Cheapest Train Ticket: रेल नेटवर्क के मामले में भारत दुनिया भर में चौथे नंबर पर है, जबकि साइज के मामले में सातवें स्थान पर। रोजाना यहां लाखों लोग रेलवे यानी ट्रेन से यात्रा करते हैं। लोग ट्रेन से लंबी और छोटी दोनों तरह की दूरी की यात्रा करते हैं। दरअसल ट्रेन से सफर सरल और आरामदायक होने के साथ-साथ अन्य साधनों के मुकाबले सस्ता भी होता है।
ट्रेन में ऐसे करेंगे सफर तो बचेगा पैसा
भारत में ट्रेन से सफर का किराया अन्य यातायात साधनों के मुकाबले कम है। साथ ही अगर आप ट्रेन टिकट खरीदते वक्त अगर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आप भी सस्ते में रेलवे टिकट खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे…
एसी क्लास में तीन विकल्प
ट्रेन से सफर के दौरान आपने देखा होगा कि इसमें कई तरह के कोच लगे होते हैं। इनमें एसी कोच, स्लीपर कोच और सामान्य कोच होते हैं। एसी कोच भी तीन प्रकार के होते हैं- फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी कोच। इन तीनों कोच का किराया भी अलग-अलग होता है। फर्स्ट एसी क्लास कोच का किराया सबसे अधिक होता है।
यह भी पढ़ें- Indian Railways की गणपति उत्सव पर यात्रियों को बड़ी सौगात, देशभर में चलेंगी 266 स्पेशल ट्रेने
स्लीपर क्लास में सफर होता है सस्ता
फर्स्ट एसी के बाद सेकेंड एसी का किराया थोड़ा कम होता है। वहीं थर्ड एसी कोच का किराया सेकेंड एसी से भी कम होता है। महंगाई के हिसाब से एसी कोच के बाद स्लीपर कोच का स्थान आता है, जिसका किराया और भी कम होता है। यहां पर यात्रियों के सीट रिजर्व यानी रिजर्वेशन करने का विकल्प मिलता है। ऐसे में अगर आप सस्ते में सफर करना चाहता है और रिजर्वेशन के साथ-साथ किफायती टिकट खरीदना चाहता है, तो स्लीपर कोच का टिकट बुक करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Train Ticket Booking: रक्षाबंधन पर जाना है घर तो Paytm से ऐसे बुक करें तत्काल कंफर्म टिकट
इस कोच में सबसे कम किराया
एसी और स्लीपर के बाद ट्रेन में यात्रियों के सफर के लिए सामान्य कोच भी लगे होते हैं, जिसे जनरल कोच भी कहा जाता है। एसी और स्लीपर कोचों की तुलना में इससे सफर सबसे सस्ता यानी कम किराया वाला होता है। इसे अनरिजर्व्ड कोच के रूप में भी जाना जाता है। इस कोच में यात्री बैठकर सस्ते में यात्रा कर सकते हैं और पैसे भी बचा सकते हैं।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
4 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
5 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
5 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
6 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
7 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
9 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
21 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines