Indian Railways की गणपति उत्‍सव पर यात्रियों को बड़ी सौगात, देशभर में चलेंगी 266 स्‍पेशल ट्रेने

Special Train, Ganpati Utsav

Indian Railways Good News: दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव (Ganpati Utsav) का पावन पर्व इस साल 19 सितंबर शुरू हो रहा है। इसको लेकर भारतीय रेलवे ने भी अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने यात्रियों की भींड को कम करने के लिए 266 स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर संचालित होंगी।

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने गणेश उत्‍सव (Ganpati Utsav) पर भींड और यात्रियों की संख्‍या के मद्देनजर 250 से ज्‍यादा स्‍पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है, ताकि यात्रियों को आने-जाने वालों को आसानी से कंफर्म रेल टिकट मिल सके।

रेलवे देश के अलग-अलग हिस्सों से ये ट्रेनें मुंबई से चलाने का फैसाला किया है, ताकि लोगों को गणेश उत्‍सव में शामिल होने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। सेंट्रल रेलवे ने रेल यात्रियों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए 18 नॉन-रिजर्व ट्रेनों को भी चलाने का भी एलान किया है। इस तरह गणपति उत्सव के मौके पर रेलवे कुल 266 स्‍पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है।

Indian Railways Good News

कहां से कहां के लिए चलेंगी गणपति स्‍पेशल ट्रेनें (Ganpati Special Train)  

भारतीय रेलवे (Indian Railways Good News) ने गणेश उत्‍सव (Ganpati Utsav) पर देश के अलग-अलग राज्‍यों के लिए स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें मुंबई को कवर करेंगी। इनमें से 250 से ज्‍यादा ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से गुजरेंगी। इसके साथ ही मध्‍य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे जगहों के लिए भी ये स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

वेस्‍टर्न रेलवे भी चलाएगा स्‍पेशल ट्रेन 

वेस्‍टर्न रेलवे ने भी गणेश उत्सव पर कुछ स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 14 सितंबर से लेकर 1 अक्‍टूबर के बीच चलाई जाएंगी। उधना और मडगांव के बीच के यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे छह साप्ताहिक गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। ये ट्रेन 15 सितंबर से 29 सितंबर के बीच चलाई जाएंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ