Central Govt Increases Minimum Wage Rates: केंद्र ने परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (Variable Dearness Allowance) में संशोधन करके असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसमें अकुशल (Unskilled), अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल कैटेगरी शामिल हैं। इन्हें भौगोलिक क्षेत्रों में श्रेणी A, B, और C में विभाजित किया गया है। न्यूनतम मजदूरी दरों में कौशल स्तरों के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है।
क्या है नया संशोधन?
केंद्र सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी दर में बढ़ोतरी की है, जो 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगी। नई दरें लागू होने के बाद अकुशल श्रमिकों को अब हर महीने 20358 वेतन मिलेगा। जबकि अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल श्रमिकों का वेतन 22568, 24804 और 26,910 होगा। यहां देखें पूरी डिटेल।
ये भी पढ़ें: एक समय में भारत में चलता था 10000 रुपये का नोट; क्यों कर दिया गया बंद? जानिए पूरी कहानी
1- अकुशल श्रमिकों (जैसे निर्माण और सफाई में काम करने वाले) को अब हर दिन 783 रुपये (20358 महीना) मिलेंगे
2- अर्ध-कुशल श्रमिकों को हर दिन 868 रुपये (22568 महीना) मिलेंगे
2- कुशल श्रमिकों और क्लर्कों को हर दिन 954 रुपये (24804 महीना) मिलेंगे
3- उच्च कौशल वाले श्रमिक और सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को हर दिन 1035 रुपये (26910 महीना) मिलेंगे
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस समायोजन का उद्देश्य मजदूरों के जीवन को आसान बनाना है। केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के अंदर भवन निर्माण, लोडिंग और अनलोडिंग, स्वीपिंग, सफाई, हाउसकीपिंग, कृषि में लगे श्रमिकों को संशोधित मजदूरी दरों से फायदा होगा। ये नई मजदूरी दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी। आपको बता दें कि इससे पहले संशोधन अप्रैल 2024 में किया गया था।
ये भी पढ़ें: राहत की खबर! DDA ने फ्लैट की अंतिम किश्त जमा करने की बढ़ाई तारीख
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
8 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
9 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
10 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
10 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
12 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
14 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
15 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
15 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
16 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines