मोदी सरकार ने बनाया धांसू प्लान: शहरी मिडिल क्लास को होम लोन पर मिलेगी 9 लाख तक की सब्सिडी
Edited By Bhola Sharma

Central government home loan subsidy scheme
Edited By Bhola Sharma

Central government home loan subsidy scheme
Central government home loan subsidy scheme: देश के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार जल्द ही बेघर शहरी लोगों को होम लोन पर लगने वाले ब्याज में छूट देगी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही होम लोन पर ब्याज छूट योजना शुरू करेगी। गृह सहायता योजना के विवरण को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने प्रधान मंत्री की बातों को दोहराते हुए कहा कि यह एक प्रमुख योजना होगी, जो ब्याज छूट प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में इस योजना का ऐलान किया था। कहा था कि उनकी सरकार एक नई होम लोन योजना लेकर आ रही है, जिससे शहरों में रहने वाले वंचित लोगों को लाभ होगा। इस कैटेगरी उन लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा, जो किराए के मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहते हैं।
पीएम मोदी ने कहा था कि अगर वे अपना घर बनाना चाहते हैं, तो हम उन्हें ब्याज दरों में राहत और बैंकों से ऋण में मदद करेंगे, जिससे उन्हें लाखों रुपये बचाने में मदद मिलेगी।
#WATCH | Delhi: "Worldwide the prices went up around India by 70-80%, in North America by 40-50%, India prices came down by 5% that's because of the decisive steps PM Modi has taken…High oil prices at this point in time are not only endangering recovery but are actually… pic.twitter.com/v3EbzCn7Zx
— ANI (@ANI) September 29, 2023
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और खुदरा क्षेत्र पर इसके संभावित प्रभाव पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें अमेरिका में 40 से 50 फीसदी तक बढ़ी हैं। लेकिन भारत में 5 फीसदी तक गिरावट आई। ऐसा प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए निर्णायक कदमों के कारण हुआ। भारत ने दो मौकों पर उत्पाद शुल्क कम किया। मैं आपको केवल इतना आश्वस्त कर सकता हूं कि मुझे उम्मीद है कि उत्पादक देशों में मेरे मित्र इसकी मेरटि देखेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने भाजपा शासित राज्यों की तुलना में ईंधन की कीमतें अधिक रखने के लिए गैर-भाजपा राज्यों, विशेष रूप से तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे गैर-भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल की कीमत भाजपा शासित राज्यों की तुलना में 11.80 रुपये अधिक क्यों है? यही असली सवाल है। पुरी ने कहा, हमारे पास ऐसी स्थिति नहीं हो सकती जहां केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क कम करे और भाजपा शासित राज्य वैट कम करें और गैर-भाजपा राज्य इस पर कार्रवाई न करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: