Credit Card Cash Transaction: आज के समय में क्रेडिट कार्ड हमारे लिए एक अहम जरूरत में आता है। इससे हमें अपनी फाइनेंसियल जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। ये खासकर तब सबसे ज्यादा काम आ सकता है, जब आपके पास पैसे की कमी होती है या महीने का आखिरी टाइम चल रहा होता है। क्रेडिट कार्ड के साथ आपको कई फायदे मिलते हैं। इसके साथ आप आसानी से अपनी बड़ी ट्रांजैक्शन को ईएमआई में कन्वर्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा री-पेमेंट के लिए मिलने वाला ग्रेस पीरियड भी लोगों के लिए काफी मददगार साबित होता है। अगर आप ने ग्रेस पीरियड से पहले पेमेंट कर दिया तो आप फालतू ब्याज से भी बच सकते हैं। अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के साथ अलग- अलग ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिलते हैं। कुछ क्रेडिट कार्ड के साथ क्रेडिट कार्ड कैश एडवांस की सुविधा मिलती है, जिससे आप कैश भी निकाल सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके लिए काफी महंगा पड़ सकता है।
क्रेडिट कार्ड से कैश ट्रांजैक्शन
भले ही यह आपको एक आसान और सुविधाजनक ऑप्शन लगे, लेकिन क्रेडिट कार्ड से कैश ट्रांजैक्शन करना कई फाइनेंशियली गलत नतीजे आपके सामने ला सकता है। वैसे तो ज्यादातर क्रेडिट कार्ड में कैश निकालने का ऑप्शन होता है, मगर आप कितना पैसा निकाल सकेंगे, ये आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट पर निर्भर करता है। आमतौर पर आप अपने कार्ड की लिमिट का 20 से 40 % ही कैश के रूप में निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UPI Scam: 2024 में बढ़े इन 5 तरह के UPI फ्रॉड, आंकड़े दे रहे गवाही, कैसे रहें सुरक्षित?
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने के नुकसान
- क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि इसपर कुछ फीस लगती है, जो कुल अमाउंट का 2.5 और 3% हो सकता है। यानी कि अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड से 50000 रुपये कैश निकालते हैं तो आपको 1250 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक का शुल्क देना पड़ सकता है।
- इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड से निकाले गए अमाउंट पर कोई इंटरेस्ट फ्री ग्रेस पीरियड नहीं मिलता है। पैसे निकालने के साथ ही इस पर ब्याज लगना शुरू हो जाता है। अगर आप पैसे वापस करने के ज्यादा देर करते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके कई बार कैश निकालते हैं तो इससे आपके CIBIL स्कोर पर भी असर पड़ता है। इस कारण आपको फ्यूचर में लोन लेने और अन्य बैंकिंग सुविधाओं के इस्तेमाल में परेशानी हो सकती है। ऐसे में जब तक बहुत इमरजेंसी की स्थिति न हो तब तक क्रेडिट कार्ड से कैश न निकालें।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
18 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
18 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
19 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
20 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
21 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
22 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines