हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गाड़ियों की नंबर प्लेट सफेद, पीली, नीली या काली क्यों? कौन सा रंग किस बात का संकेत?

Vehicle Number Plates: सड़कों पर लाखों गाड़ियां दौड़ती हैं, जिनपर अलग अलग रंग की नंबर प्लेट लगी होती हैं। ये नंबर प्लेट नीली, पीली, काली या हरी होती हैं। क्या आप जानते हैं इनके रंग अलग क्यों होते हैं?

विज्ञापन

Vehicle Number Plates: किसी भी वाहन को खरीदते समय उसके लिए एक नया नंबर अलॉट किया जाता है। कई बार लोग अपनी पसंद का नंबर लेना चाहते हैं, जिसके लिए वो एक्ट्रा पैसे देते हैं। ये नंबर जिस प्लेट पर लिखे होते हैं उनका कलर अलग अलग होता है। क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आज आपको बताएंगे कि इन हरी, पीली, नीली प्लेटों के पीछे वजह क्या होती है? इनका रंग क्या कहता है?

नीली नंबर प्लेट का मतलब

गाड़ियों पर कई रंग की नंबर प्लेट लगी होती हैं, जो व्यक्तित्व को दर्शाती हैं। जैसे अगर कोई नीली नंबर प्लेट की गाड़ी में सफर कर रहा है तो इससे पता चलता है कि वो दूसरे देशों में रहने वाले राजनयिक (राजदूत) हैं। इन नंबर प्लेट पर 10 CC 50 जैसे नंबर लिखे होते हैं। इसमें CC का मतलब फुलफॉर्म कांसुलर कोर होता है। UN नंबर लिखी गाड़ियां यूनाइटेड नेशंस के कर्मचारियों की होती हैं।

ये भी पढ़ें: Jio लाया ‘Diwali Dhamaka’ ऑफर, एक साल Free इंटरनेट, बेनिफिट्स देखकर हो जाएंगे दीवाने  

काली नंबर प्लेट का मतलब

काले कलर की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां कम दिखती हैं। लेकिन फिर भी ये कहीं पर दिख जाएं तो समझिए कि ये गाड़ियां कर्मशियल हैं, जोकि रेंटल होती हैं। इसमें खास बात ये है कि इनको चलाने के लिए कर्मशियल ड्राइविंग लाइसेंस नहीं चाहिए होता है। ये गाड़ियां गाड़ियां लग्जरी होटल ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।

पीली नंबर प्लेट का मतलब

पीले रंग की नंबर प्लेट आमतौर पर देखने को मिल जाती है। ये रंग ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ट्रक, बसों, जेसीबी को दिया जाता है। इनका प्रयोग व्यवसाय के लिए किया जाता है। इन गाड़ियों को चलाने के लिए ड्राइवर को वैध कर्मशियल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है।

हरी नंबर प्लेट का मतलब

पिछले कुछ सालों में हरे रंग की नंबर प्लेट देखने को मिली हैं। हरे रंग की प्लेट वाली गाड़ियां इलेक्ट्रिक होती हैं। देश में जो गाड़ी भी इलेक्ट्रिक होती है उसको सरकार की तरफ से ये हरे रंग की नंबर प्लेट दी जाती है। इसमें कर्मशियल गाड़ियां आती हैं, जबकि पर्सनल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की नंबर प्लेट सफेद भी हो सकती है।

लाल नंबर प्लेट का मतलब

कई नई गाड़ियों पर लाल रंग की नंबर प्लेट लगी दिखती है। इस कलर को ऐसी गाड़ियों के लिए जारी किया जाता है जो नई होती हैं, जिनको उनका परमानेंट नंबर नहीं दिया गया होता है। लाल रंग की प्लेट अस्थायी नंबर को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें: भारत की ‘लंगर ट्रेन’ कौन सी? जहां फ्री मिलता खाना, यात्री साथ लाते हैं अपने बर्तन!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें