Canara Bank MCLR: इन दिनों बैंकों ने अपनी दर को बढ़ाने का जो सिलसिला शुरू किया है, वो थमने का नाम नही ले रहा है। कुछ दिन पहले देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने ब्याज रेट में इजाफा किया था और अब केनरा बैंक ने भी वही रास्ता पकड़ लिया है। बैंक ने आज से अपनी MCLR रेट में 5 बेसिस अंकों की बढ़ोतरी कर दी है। आपको बताते दें कि MCLR रेट सभी तरह के लोनो के लिए एक बेंचमार्क का काम करता है। ये वो न्यूनतम रेट होता है जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन देता है। साल 2010 से MCLR को बेस रेट बना दिया है।
इतने बेसिस प्वाइंट का हुआ है इजाफा
बढ़े हुए MCLR रेट के बारे में बैंक ने आज ऐलान किया है, हालांकि 12 नवंबर से ये लागू होंगी। अभी की बात करें तो केनरा बैंक ग्राहको के लिए MCLR रेट 8.70 फीसदी है, जो अब 12 तारीख से 8.75 फीसदी हो जाएंगी। ये रेट 1 साल के हैं। इन्हीं रेट से ग्राहकों को पर्सनल से लेकर ऑटो, होम लोन की दरें फिक्स होती हैं।
HDFC पहले ही दे चुका है झटका
आपको बता दें कि दो दिन पहले HDFC बैंक ने अपने MCLR रेट को 5 बेसिस प्वाइंट से बढ़ा दिया था। ये बढ़े हुए रेट 7 नवंबर से लागू हो चुके हैं। ये बदलाव तब हो रहे हैं जब RBI ने अपने रेपो रेट में लगातार चौथी बार कोई भी बदलाव नहीं किया था।
यह भी पढ़ें- भारत और पाकिस्तान का हुआ मुकाबला तो डिज्नी-स्टार, ICC की होगी बल्ले-बल्ले
RBI की अगली मीटिंग में रेपो रेट पर बदलाव संभव
हालंकि अब अगली मीटिंग में उम्मींद की जा रही है कि RBI रुपए की गिरती वैल्यू के साथ महंगाई को रोकने के लिए Repo Rate में इजाफा कर सकती है। इसके बारे में कई मौकों पर आरबीआई की तरफ से संकेत दिए गए हैं। लेकिन अभी से ही आम आदमी की जेब पर प्रेशर पड़ना शुरू हो गया है। केनरा बैंक के इस कदम से लोन लेने जा रहे और ले चुके लोगों की EMI बढ़ जाएगी।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
7 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
8 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
9 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
10 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines