---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

HDFC के बाद अब केनरा बैंक ने दिया झटका, EMI हो गईं महंगी

HDFC के बाद फिर से करोड़ों ग्राहक को झटका लग गया है। केनरा बैंक ने भी अपनी EMI को महंगा कर दिया है।

---विज्ञापन---

Canara Bank MCLR: इन दिनों बैंकों ने अपनी दर को बढ़ाने का जो सिलसिला शुरू किया है, वो थमने का नाम नही ले रहा है। कुछ दिन पहले देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने ब्याज रेट में इजाफा किया था और अब केनरा बैंक ने भी वही रास्ता पकड़ लिया है। बैंक ने आज से अपनी MCLR रेट में 5 बेसिस अंकों की बढ़ोतरी कर दी है। आपको बताते दें कि MCLR रेट सभी तरह के लोनो के लिए एक बेंचमार्क का काम करता है। ये वो न्यूनतम रेट होता है जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन देता है। साल 2010 से MCLR को बेस रेट बना दिया है।

इतने बेसिस प्वाइंट का हुआ है इजाफा

बढ़े हुए MCLR रेट के बारे में बैंक ने आज ऐलान किया है, हालांकि 12 नवंबर से ये लागू होंगी। अभी की बात करें तो केनरा बैंक ग्राहको के लिए MCLR रेट 8.70 फीसदी है, जो अब 12 तारीख से 8.75 फीसदी हो जाएंगी। ये रेट 1 साल के हैं। इन्हीं रेट से ग्राहकों को पर्सनल से लेकर ऑटो, होम लोन की दरें फिक्स होती हैं।

---विज्ञापन---

HDFC पहले ही दे चुका है झटका

आपको बता दें कि दो दिन पहले HDFC बैंक ने अपने MCLR रेट को 5 बेसिस प्वाइंट से बढ़ा दिया था। ये बढ़े हुए रेट 7 नवंबर से लागू हो चुके हैं। ये बदलाव तब हो रहे हैं जब RBI ने अपने रेपो रेट में लगातार चौथी बार कोई भी बदलाव नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- भारत और पाकिस्तान का हुआ मुकाबला तो डिज्नी-स्टार, ICC की होगी बल्ले-बल्ले

---विज्ञापन---

RBI की अगली मीटिंग में रेपो रेट पर बदलाव संभव

हालंकि अब अगली मीटिंग में उम्मींद की जा रही है कि RBI रुपए की गिरती वैल्यू के साथ महंगाई को रोकने के लिए Repo Rate में इजाफा कर सकती है। इसके बारे में कई मौकों पर आरबीआई की तरफ से संकेत दिए गए हैं। लेकिन अभी से ही आम आदमी की जेब पर प्रेशर पड़ना शुरू हो गया है। केनरा बैंक के इस कदम से  लोन लेने जा रहे और ले चुके लोगों की EMI बढ़ जाएगी।

First published on: Nov 09, 2023 07:55 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola