Tax Free Benefits: क्या आप एक ऐसे देश का नाम बता सकते हैं, जहां बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए सरकार हर महीने टैक्स फ्री अच्छा-खासा पैसा देती है? इस देश का नाम है कनाडा। जी हां वही कनाडा (Canada), जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है और जिसके साथ हमारे देश के संबंध हाल -फिलहाल अच्छे नहीं चल रहे। दरअसल, कनाडा सरकार बच्चों की परवरिश में परिवारों की वित्तीय मदद करती है, ताकि उनका आर्थिक बोझ कुछ कम हो सके।
भारतीयों का दूसरा घर
कनाडा में बड़े पैमाने पर भारतीय रहते हैं। पंजाब से यहां जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इस देश की कुल आबादी में भारतीयों का योगदान 5.117% के आसपास है। ऐसे में स्थानीय सरकार की कनाडा चाइल्ड बेनिफिट (CCB) योजना का लाभ उन्हें भी मिलता है। सरकार ने योजना की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की है कि बच्चों की परवरिश परिवारों पर आर्थिक बोझ न बने। इस योजना के तहत सरकार उन्हें हर महीने एक निर्धारित रकम देती है।
यह भी पढ़ें – कमाई की पिच पर Dhoni का किलर स्ट्राइक रेट, अमिताभ और शाहरुख भी देखते रह गए
किसे, कितनी मदद?
मौजूदा नियमों के अनुसार, छह साल से कम उम्र के प्रत्येक बच्चे को वार्षिक रूप से अधिकतम 4,70,100 रुपए और छह से 17 साल के बच्चों के लिए 3,96,636 रुपए तक का भुगतान किया जाता है, यह राशि पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उनके पालन-पोषण पर आज के समय में सबसे ज्यादा खर्चा होता है। ऐसे में कनाडा सरकार की यह योजना स्थानीय निवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
जुलाई 2024 से बढ़ोत्तरी
कनाडा चाइल्ड बेनिफिट (CCB) एक टैक्स फ्री पेमेंट है, जो कनाडा सरकार द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले परिवारों को प्रदान किया जाता है। निर्धारित राशि में समय-समय पर बदलाव भी किया जाता है। जुलाई 2024 से, CCB में वृद्धि की गई है। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 4.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, ताकि परिवारों को बढ़ती जीवन लागत के अनुरूप सहायता प्रदान की जा सके।
हर महीने इतनी रकम
कनाडा में छह साल से कम उम्र के बच्चों वाले परिवारों को अब प्रति माह 648.91 डॉलर यानी 39,175 रुपए मिलेंगे। जबकि 6 से 17 साल के बच्चों के लिए प्रति माह 33,053 रुपए प्रदान किए जाएंगे। वार्षिक आधार पर देखें तो यह रकम कुल मिलाकर क्रमशः 4,70,100 और 3,96,636 रुपए के आसपास पहुंच जाती है।
क्या है प्रक्रिया?
सरकार की इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि ये पूरी तरह से कर-मुक्त है। इसका मतलब है कि कनाडा चाइल्ड बेनिफिट (CCB) के तहत मिलने वाली राशि को इनकम नहीं माना जाता। केवल वही परिवार इस योजना के पात्र हैं, जो कनाडा के नागरिक हैं और उनके बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम है। CCB का रजिस्ट्रेशन बच्चे के जन्म के तुरंत बाद भी कराया जा सकता है। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन होता है। योजना के तहत आर्थिक भुगतान की राशि सीधे पात्र परिवारों के बैंक खाते या चेक द्वारा प्रदान की जाती है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
6 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
6 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines