नई दिल्ली: आज 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का उल्लास शुरू हो गया है। व्यापारिक संगठनों और आर्थिक जानकारों का अनुमान है कि अगले 9 दिनों में देशभर में Rs 50,000 करोड़ से ज्यादा का रिटेल कारोबार हो सकता है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी की भारतीय परंपरा के चलते ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट और ज्वेलरी जैसे बड़े सेक्टर्स में जबरदस्त बूम देखने को मिल रहा है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, इस साल ग्राहकों के सेंटिमेंट काफी सकारात्मक हैं, जिससे पिछले साल के मुकाबले कारोबार में 15-20% की बढ़ोतरी की संभावना है।

---विज्ञापन---

इन 3 सेक्टर्स में दिखेगी सुपरफास्ट ग्रोथ:

ऑटोमोबाइल सेक्टर: पहियों पर दौड़ेगी इकोनॉमी
नवरात्रि के दौरान नई गाड़ी घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इस साल टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर सेगमेंट में रिकॉर्ड बुकिंग हुई है। खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की डिमांड में 30% का उछाल देखा जा रहा है। मारुति, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसे दिग्गजों ने इस 9 दिनों के अंतराल में हजारों गाड़ियों की डिलीवरी का लक्ष्य रखा है।

---विज्ञापन---

रियल एस्टेट: सपनों के घर की बुकिंग
प्रॉपर्टी मार्केट के लिए नवरात्रि का समय 'गोल्डन पीरियड' होता है। बिल्डर्स ने ग्राहकों को लुभाने के लिए स्टैम्प ड्यूटी की माफी, फ्री पार्किंग और गोल्ड कॉइन जैसे ऑफर्स की झड़ी लगा दी है। दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों में नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग और पजेशन की प्रक्रिया आज से तेज हो गई है।

ज्वेलरी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स: चमकेंगे सोने-चांदी के गहने
सोने और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट (सोना Rs 1700 और चांदी Rs 7500 तक टूटी) ने खरीदारों के लिए सोने पर सुहागा वाला काम किया है। ज्वेलरी स्टोर्स पर सुबह से ही भीड़ देखी जा रही है। इसके साथ ही मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री में भी भारी उछाल की उम्मीद है।

ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स का तड़का
इस बार पारंपरिक बाजारों के साथ-साथ Blinkit, Zepto और Amazon जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स भी इस Rs 50,000 करोड़ के कारोबार में बड़ी हिस्सेदारी निभा रहे हैं। 10 मिनट डिलीवरी के जरिए पूजा सामग्री और फलाहार की बिक्री ने इस बार के फेस्टिव सीजन को और भी बड़ा बना दिया है।