Best Business Idea: बीते कुछ समय में खेती-किसानी की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है। खेती को अब एक अच्छे बिजनेस के रूप में भी देखा जाने लगा है और कई युवा टेक्नोलॉजी के सहारे खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं। यदि आप भी इस फील्ड में पैसा कमाना चाहते हैं, तो लेमन ग्रास (Lemongrass) की खेती अच्छा विकल्प है। बहुत कम खर्चे में आप शुरुआत कर सकते हैं और मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। लेमन ग्रास की बाजार में काफी डिमांड है, इसलिए आपको इसे बेचने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।
क्यों आसान है उगाना?
सबसे पहले जानते हैं कि लेमन ग्रास की खेती बाकी फसलों के मुकाबले क्यों आसान है? धान आदि फसलों के लिए काफी पानी चाहिए होता है, लेकिन लेमन ग्रास के साथ ऐसा नहीं है। इसे ज्यादा सिंचाई की ज़रूरत नहीं होती और न ही इसके लिए ज्यादा कीट नाशक दवाएं चाहिए। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि सामान्य फसलों को पशुओं द्वारा नुकसान पहुंचाने का खतरा रहता है। गाय आदि उसे खा सकते हैं, मगर लेमन ग्रास उनकी पसंदीदा फसलों की लिस्ट में नहीं है। इसलिए इसे खुले खेत में भी उगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – अगले कुछ महीनों में कितना रिटर्न देगा हमारा बाजार? Mobius के जवाब से खिल जाएगा चेहरा
इसलिए रहती है डिमांड
लेमन ग्रास की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। दरअसल, इस घास से निकलने वाला तेल बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। कॉस्मेटिक्स, साबुन के साथ-साथ दवा बनाने वाली कंपनियों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। भारत से लेमन ग्रास एक्सपोर्ट भी होती है, इसलिए इसकी डिमांड लगभग हमेशा बनी रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में लेमन ग्रास से आत्मनिर्भर बनने की बात कह चुके हैं।
कब होती है खेती?
अब जानते हैं कि इसकी खेती कब की जा सकती है। लेमन ग्रास उगाने के लिए पहले नर्सरी तैयार की जाती है, जिसमें 55 से 60 दिनों का समय लगता है। इसकी खेती के लिए फरवरी से जुलाई के समय को आदर्श माना जाता है। रोपाई के बाद घास को तैयार होने में 70-80 लगते हैं. खास बात यह है कि एक बार लगाने के बाद इसकी साल में तीन से चार बार कटाई हो जाती है। यानी मुनाफे की गुंजाइश अपेक्षाकृत ज्यादा रहती है।
लागत और कमाई
चलिए अब सबसे ज़रूरी बात यानी कि लागत के बारे में जानते हैं। लेमन ग्रास उगाने के लिए जमीन होना अनिवार्य शर्त है। यदि आपके पास एक एकड़ जमीन है, तो आप बेहद कम लागत में अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप महज 30,000 से 40,000 रुपए में यह खेती कर सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, एक एकड़ खेत में लेमन ग्रास की खेती से करीब 100-150 टन तेल निकला जा सकता है, जिसके एक लीटर का भाव 1200 रुपये से लेकर 1500 रुपए के बीच है। सभी खर्चे काट लिए जाएं तो साल भर में एक लाख रुपए तक की कमाई आसानी से हो सकती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य राहुल राज का कहना है कि लेमन ग्रास अच्छा प्रॉफिट देने वाली खेती है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। सबसे पहली तो यही कि लेमन ग्रास की खेती ऐसे स्थानों पर की जानी चाहिए, जहां अत्यधिक बारिश न होती हो, क्योंकि इस फसल को ज्यादा पानी की ज़रूरत नहीं है। उदाहरण के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का वातावरण इस खेती के अनुकूल है। इसके अलावा, खेती से पहले मार्केट को लेकर रिसर्च भी ज़रूरी है। आपको पता होना चाहिए कि उत्पादन को कहां और कैसे बेचना है और इसकी कितनी डिमांड है।
फायदे का सौदा
राहुल राज ने आगे कहा कि अगर इस खेती को सही मार्केट मिल जाए तो इससे बहुत मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार खेती को प्रमोट करने के लिए कई तरह की योजनाएं लेकर आ रही है, लेकिन सप्लाई चेन मैनेजमेंट की दिशा में अभी भी काफी काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ बातों को ध्यान में रखकर यदि लेमन ग्रास की खेती की जाए तो यह फायदे का सौदा है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines