Bumper FD Rate for Senior Citizen: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महामारी के दौर के बाद महंगाई को नियंत्रित करने के लिए पिछले साल से अब तक कई बार रेपो रेट में बदलाव किया है। ऐसे में बैंक भी लुभावनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम मुहैया करा रहे हैं। एक्सिस बैंक हो या केनरा बैंक या फिर पंजाब नेशनल बैंक सभी बैंक बढ़ती एफडी के बीच विभिन्न अवधियों पर 8 प्रतिशत या उससे अधिक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं।
अगर आप अपनी जमा पूंजी को निवेश कर एक निश्चित अवधि के बाद गारंटी आय चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज हम आपको ऐसे बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वरिष्ठ नागरिकों को 8% या उससे अधिक की ब्याज दे रहे हैं।
और पढ़िए – Pension Scheme: अच्छी खबर! केंद्र सरकार हर महीने दे रही 20 हजार रुपये पेंशन, हो गया फैसला! macularetinavitreouscenter
इन बैंकों में मिल रहा 8 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
- Axis Bank वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल से 30 महीने से कम की एफडी पर 8.01% ब्याज देता है।
- Punjab National Bank सुपर सीनियर सिटीजन को 666 दिन की एफडी पर 8.05 फीसदी का रिटर्न दे रहा है।
- DCB वरिष्ठ नागरिकों को 700 दिनों से लेकर 36 महीने से कम की एफडी पर 8.35 फीसदी रिटर्न दे रहा है। बैंक 18 महीने से 700 दिन से कम की एफडी पर 8 फीसदी ब्याज दे रहा है।
- IDFC First Bank वरिष्ठ नागरिकों को 18 महीने – 1 दिन – 3 साल की एफडी पर 8% रिटर्न की पेशकश कर रहा है।
- Yes Bank वरिष्ठ नागरिकों को 25 महीने की एफडी पर 8 फीसदी और 35 महीने की स्पेशल एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज देता है।
- अन्य बड़े बैंक जैसे HDFC Bank और ICICI Bank वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% रिटर्न देते हैं।
- Canara Bank वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों की एफडी पर 7.65% ब्याज देता है।
और पढ़िए – बुजुर्गों की 3,000 रुपये प्रति माह बढ़ेगी पेंशन! टैक्स छूट भी मिलेगी
वरिष्ठ नागरिकों में कौन आता है?
एक भारतीय जो पिछले वर्ष के दौरान किसी भी समय 60 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 80 वर्ष से कम आयु का है, उसे वरिष्ठ नागरिक माना जाता है। अति वरिष्ठ नागरिक वह है जिसकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
8 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines