Budget 2024 date and time: केंद्र सरकार अंतरिम बजट को एक फरवरी को पेश करेगी। बजट को देश के वित्त मंत्री पेश करते हैं। इस बार का बजट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। हालांकि, इसमें जो घोषणाएं की जाएंगी, वह 2024 लोकसभा चुनाव के बाद ही लागू होंगी। हालांकि, कुछ साल पहले तक बजट फरवरी के अंत में पेश किया जाता था। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं…
एक फरवरी को कब से पेश किया जा रहा बजट?
एक फरवरी को बजट पेश होने की शुरुआत तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की थी। उन्होंने 2017 में एक फरवरी को बजट पेश किया था। रेल बजट को आम बजट के साथ ही पेश करने पर सहमति भी उसी समय बनी थी।
बजट पेश करने की तारीख क्यों बदलनी पड़ी?
बजट पेश करने की तारीख बदलने के पीछे एक खास मकसद था। पहले फरवरी के आखिरी हफ्ते में बजट पेश किया जाता था। इससे एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए इसके प्रावधानों को लागू करने मुश्किल था। एक अन्य महत्वपूर्ण वजह थी- ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा को बदलना। अरुण जेटली ने 2017 में बताया था कि फरवरी के अंत में बजट पेश होने से सरकार के पास एक अप्रैल से शुरू होने वाली नई नीतियों और सुधारों के लिए तैयार होने के लिए बहुत कम समय था। इसलिए बजट पेश करने की तारीख बदलकर एक फरवरी की गई।
बजट पेश करने के समय में क्यों बदलाव किया गया?
देश में 1999 तक बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था, लेकिन तत्कालीन एनडीए सरकार ने बजट का समय बदल दिया, जिसके बाद बजट को सुबह 11 बजे पेश किया जाने लगा। उस समय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा थे। उन्होंने 27 फरवरी 1999 को सुबह 11 बजे बजट पेश किया। शाम को बजट पेश करने की परंपरा ब्रिटिश काल से चली आ रही थी।
यह भी पढ़ें:
IndiGo ने यात्रियों को दिया जोर का झटका, अब चुनिंदा श्रेणियों में प्रति सीट चार्ज करेगी 2000 रुपये
कैसा है गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी का जीवन, चलाते हैं 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कंपनी
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
3 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
4 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
8 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
11 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
11 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
12 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines