Budget 2023: दिल्ली स्थित व्यापारियों के संघ चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने अपनी बजट पूर्व सिफारिशों के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए CTI ने मध्यम वर्ग के लोगों और छोटे व्यापारियों के लिए राहत की मांग की है।
एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि सभी क्षेत्रों को बजट में सरकार से राहत की जरूरत है। खासकर मध्यम वर्ग और दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों को पिछले आठ सालों में बजट में कोई राहत नहीं मिली है। सभी को उम्मीद है कि इस बजट से उन्हें कुछ राहत जरूर मिलेगी।
CTI की ओर से अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि सीनियर सिटीजन के टैक्स पेयर्स को उनके टैक्स के आधार पर वृद्धावस्था लाभ मिलना चाहिए। एक विज्ञप्ति में कहा गया है, “करदाताओं को उनकी वृद्धावस्था में पिछले वर्षों में भुगतान किए गए आयकर के आधार पर सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति लाभ मिलना चाहिए।”
और पढ़िए –Gold Price Today : अब कितना रुलाएगा सोना! दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक ये रहा रेट
नकद भुगतान की पुरानी सीमा को बहाल करने की सिफारिश
इसके अलावा, व्यापार करने में आसानी के लिए एसोसिएशन ने सरकार को नकद भुगतान की पुरानी सीमा को बहाल करने की सिफारिश की। बता दें कि नकद लेनदेन की सीमा 20 साल से नहीं बढ़ी है।
छह साल पहले डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए नकद भुगतान की सीमा को 20,000 रुपये से घटाकर 10,000 रुपये कर दिया गया था। 20 हजार की लिमिट 22 साल से चल रही थी।
आयकर अधिनियम की धारा 40ए के तहत, एक दिन में किसी भी व्यक्ति को 10,000 रुपये से अधिक का नकद भुगतान आय की गणना में कटौती के रूप में स्वीकार्य नहीं होगा।
1 फरवरी को निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को केंद्रीय बजट 2023-24 सदन में पेश करेंगी। पिछले दो केंद्रीय बजटों की तरह इस बार का भी केंद्रीय बजट पेपरलेस होगा। अगले वित्तीय वर्ष (2023-24) के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines