Brent Crude Price Hike: ग्लोबल मार्केट से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव (US-Iran Conflict) की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर आग लग गई है। ब्रेंट क्रूड के दाम करीब 3.5% की भारी उछाल के साथ $78.67 प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं, वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 3.4% बढ़कर $73.87 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते के बाद तेल बाजार में जो राहत दिखी थी, वह अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। आइए समझते हैं कि अचानक क्या हुआ है और इसका दुनिया पर क्या असर पड़ सकता है।
क्या बंद हो गया है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz)?
इस पूरे विवाद की सबसे बड़ी वजह है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। यह दुनिया का वह समुद्री रास्ता है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है। ईरान ने घोषणा कर दी है कि यह समुद्री रास्ता अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रहेगा।
दूसरी तरफ, अमेरिकी सेना (Centcom) ने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया है। अमेरिका का कहना है कि यह रास्ता अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला है और ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी एक इंटरव्यू में साफ किया कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद नहीं हुआ है।
अमेरिका के ताबड़तोड़ हवाई हमले, ईरान का पलटवार
17 जून को दोनों देशों के बीच एक अंतरिम शांति समझौता हुआ था, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के इस्तेमाल को लेकर उपजे विवाद के बाद यह समझौता टूट गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी कह दिया है कि सीजफायर अब खत्म हो चुका है।
अमेरिकी सेना ने शनिवार को ईरान के 140 ठिकानों पर हमला करने के बाद, रविवार को फिर से बमबारी की। यह एक हफ्ते में अमेरिका का चौथा बड़ा हमला है। यह कार्रवाई तब की गई जब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक कंटेनर शिप को निशाना बनाया था। ईरान ने भी हार नहीं मानी है। ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से पलटवार किया है।
जहाजों के लिए बढ़ा खतरा
फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है। ओमान की तरफ वाला दक्षिणी समुद्री रास्ता जहाजों के लिए खुला तो है, लेकिन जॉइंट मैरीटाइम इंफॉर्मेशन सेंटर ने सुरक्षा स्थिति को बेहद नाजुक बताते हुए सभी जहाजों को अत्यधिक सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वहीं ईरान लगातार दबाव बना रहा है कि सभी जहाज उसके समुद्री क्षेत्र (उत्तरी रास्ते) से होकर गुजरें।
अगर यह तनाव लंबा खिंचता है, तो आने वाले दिनों में भारत समेत पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
3 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines