Bitcoin 2024 Performance: 2024 में एक अच्छी शुरुआत के बाद केवल कुछ ही महीनों में बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग की लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि बिटकॉइन 2024 की शुरुआत में बेहतरीन देखी थी, लेकिन इसी साल अगस्त के बाद से इसने अपनी पहली गिरावट भी देखी। फिलहाल क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 0.55% या 513.65 डॉलर (44,008 रुपये) गिरकर 93,200.38 डॉलर(79,95,367 रुपये) पर आ गई। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कम हुई इन्वेस्टर्स की रुचि
रिपोर्ट में बताया गया कि दिसंबर में बिटकॉइन की कीमतों में 3.2% की कमी आई, क्योंकि कई अमेरिकी इंवेस्टर्स ने अपने प्रॉफिट को सेव करना शुरू कर दिया। दिसंबर मिड में बिटकॉइन के 108,315 डॉलर के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा, जिसके बाद यह गिरावट देखने को मिली। बता दें कि इसपर अमेरिकी चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की जीत का भी प्रभाव पड़ा। ट्रम्प का क्रिप्टोकरेंसी को लेकर पॉजिटिव अप्रोच इसे आगे बढ़ाने में मददगार साबित हुआ। हालांकि, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम होने के कारण बिटकॉइन की गति धीमी हो गई, जिससे क्रिप्टोकरेंसी जैसी हाई रिस्क प्रॉपर्टी में इन्वेस्टर्स की रुचि कम हो गई। यहां तक की ट्रम्प के चुनाव जीतने पर भी इसमें उछाल नहीं आया।
2024 में किया अच्छा प्रदर्शन
19 दिसंबर के बाद, यूएस-आधारित बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड से लगभग 1.8 बिलियन डॉलर की नेट विड्रॉल हुआ। इसके अलावा, शिकागो स्थित CME Group Inc. ने दिसंबर के शिखर की तुलना में ओपन इंटरेस्ट में लगभग 20% की गिरावट दर्ज की। बता दें कि ये बिटकॉइन फ्यूचर्स का मैनेजमेंट करती है। इस हालिया गिरावट के बावजूद, बिटकॉइन ने 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया। इसने कुल 120% की बढ़त हासिल की और सोने और ग्लोबल शेयर मार्केट की परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें – Welcome Gen Beta: नई पीढ़ी, नई चुनौतियां, 2035 तक दुनिया में 16% होगी आबादी
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
12 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
12 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
13 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
14 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
15 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
16 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines