Bikanervala 'काका जी' ने स्वाद को इमोशन में बदला, बाल्टी से भुजिया बेचकर खड़ी की 2300 करोड़ की कंपनी

Bikanervala काकाजी अब हमारे साथ नहीं रहे। उन्होने अपनी मेहनत से 2300 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी।

chandni chowk, Bikanervala, Kedarnath Agrawal, Bikaneri Bhujia,

Photo Credit: Google

Bikanervala: जब भी आपको भुजिया खाने का मन करता है, तो सबसे पहले आपके दिमाग में बीकानेरवाला का स्वाद जरूर आता होगा। जी हां, बीकानेर वाला सिर्फ एक कंपनी ही नहीं बल्कि इमोशन है। आज इसी इमोशन को बनाने वाले काका जी यानी बीकानेर वाला के मालिक केदारनाथ अग्रवाल जी नहीं रहे। उन्होंने 86 साल की उम्र अंतिम सांस ली। इसके बारे में बीकानेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी। आज हम उन्हे काका जी के कुछ किस्सों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने एक गली से लेकर भारत के साथ-साथ पूरे विदेश में नाम कमाया।

1905 में खोली पहली दुकान

काका जी ने 1905 में बीकानेर में अपनी दुकान शुरू की थी, जो वह अपने घर के पास ही भुजिया बेचा करते थे। लेकिन काका जी के दिमाग में कुछ और ही प्लान था। उन्होंने 1930 में दिल्ली जाकर अपने भाई के साथ बाल्टी में भुजिया रखकर बेचना शुरू किया। अपने जबरदस्त स्वाद के चलते दोनों ही भाई बहुत जल्दी ही अपनी भुजिया के लिए फेमस हो गए। इसके बाद चांदनी चौक में ही काका जी ने एक छोटी सी दुकान शुरू की और वहां से लेकर अमेरिका, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड का रास्ता तय हुआ।

2300 करोड़ की कंपनी बना दी

भुजिया से ये सफर शुरू हुआ था, लेकिन आज के समय में बीकानेर वाला अपनी मिठाई और नमकीन के लिए फेमस है। कंपनी की तरफ से  काका जी को श्रद्धांजलि एक पोस्ट के जरिए दी, जिसमें लिखा कि, ‘आज एक युग का अंत हो गया। काका जी ने जो सपने देखे थे वह पूरे किए और साथ में उन करोड़ों भारतीयों को भी वह स्वाद दे गए जो शायद ही कभी मिल पाता’।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ