Bigg Boss 19 Richest Contestant: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल के 3.9 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. तान्या की सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है और उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये है.
इस रविवार को कुनिका सदानंद बाहर हो गई हैं और इसके बाद मालती चाहर के बाहर होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं. अब जो टॉप 7 बचेंगे, उसमें तान्या, गौरव, अमाल, प्रणित, अशनूर, फरहाना और शहबाज हैं. बचे हुए 7 कंटेस्टेंट में सिर्फ गौरव और अमाल ही तान्या से अमीर हैं. बाकी 4 कंटेस्टेंट से तान्या अमीर हैं.
यह भी पढ़ें : Top 10 Richest: बदल गई टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट, ये शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति
कौन है इनमें सबसे अमीर?
हालांकि तान्य अपनी फैक्टरी की कहानियां खूब सुनाती रही हैं लेकिन अभी बचे हुए कंटेस्टेंट में जो शख्स सबसे अमीर है, वह सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक है. अमाल की नेटवर्थ करीब 25 से 30 करोड़ रुपये है. वह म्यूजिक, सिंगल्स, सोशल मीडिया और स्टेज शो से कमाते हैं.
‘अनुपमा’ के टीवी एक्टर गौरव खन्ना ज्यादातर टीवी शो से कमाते हैं. वह ब्रांड डील्स और सोशल मीडिया से भी काफी कमाते हैं. उनकी नेटवर्थ लगभग 15-18 करोड़ रुपये है.
ऑनलाइन जानकारी के मुताबिक, शहबाज बदेशा की संपत्ति लगभग 7-10 करोड़ है. वह एक सिंगर हैं और पंजाबी म्यूजिक प्रोजेक्ट्स और सोशल मीडिया कोलाब से कमाते हैं.
‘पटियाला बेब्स’ जैसे सीरियल करने वाली टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अशनूर कौर, टीवी शो, ब्रांड डील और सोशल मीडिया से कमाती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 4-5 करोड़ रुपये है.
स्टैंड-अप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर प्रणित मोरे के पास करीब 4 से 8 करोड़ की संपत्ति है. वह YouTube और सोशल मीडिया से कमाते हैं.
इसकी तुलना में, मौजूदा कंटेस्टेंट्स में फरहाना भट्ट के पास सबसे कम संपत्ति है. उनकी नेटवर्थ 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच है. वह एक्टिंग, ब्रांड डील और सोशल मीडिया से कमाती हैं.
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
4 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
6 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
8 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
14 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
15 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
15 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines