सरकारी कर्मचारी 31 जनवरी से पहले कर लें ये काम, वरना रुक जाएगी सैलरी और प्रमोशन भी

UP Government Employee: अगर आप यूपी सरकार के कर्मचारी हैं और अब तक आपने राज्‍य सरकार के ह्यूमन र‍िसोर्स पोर्टल पर अपने चल और अचल संपत्‍त‍ि की ड‍िटेल अपडेट नहीं की है तो जल्‍दी कर लें. क्‍योंक‍ि इसकी वजह से आपकी जनवरी की सैलरी रुक सकती है.

UP GOV (1)

योगी सरकार की पहल

Government Employee Big News: उत्‍तर प्रदेश राज्‍य सरकार के तहत काम करने वाले कर्मचार‍ियों की अकाउंट‍िब‍िल‍िटी बढा दी गई है. अब राज्‍य के सभी कर्मचार‍ियों को अपनी चल और अचल संपत्‍त‍ियों की जानकारी ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल पर देनी होगी. इस स‍िस्‍टम में करीब आठ लाख से ज्‍यादा राज्‍य कर्मचारी शाम‍िल होंगे. राज्‍य सरकार के तहत आने वाले कर्मचार‍ियों को इस नए न‍ियम के अनुसार अपनी संपत्‍त‍ि की जानकारी देना अन‍िवार्य होगा और अगर ऐसा करने से वो चूक जाते हैं तो उनकी जनवरी की तंख्‍वाह रुक सकती है. इसके साथ ही उनका प्रमोशन भी रुक सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख तक करना होगा ये काम

कर्मचार‍ियों को ये काम 31 जनवरी 2026 तक करना होगा. चीफ सेक्रेटरी ने यह क्‍ल‍ियर कर द‍िया है क‍ि सभी ऑफ‍िसर और कर्मचार‍ियों को अपनी संपत्‍त‍ि से संबंध‍ित व‍िवरण देना होगा. इस आदेश की अवमानना करने वाले लोगों के ख‍िलाफ एक्‍शन ल‍िया जा सकता है.

फरवरी में आने वाली जनवरी की सैलरी रोकी जा सकती है और यहां तक क‍ि 1 फरवरी 2026 को होने जा रही ड‍िपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) मीट‍िंग में उन्‍हें प्रमोशन के ल‍िए कंसीडर नहीं क‍िया जाएगा. ह्यूमन र‍िसोर्स पोर्टल पर अपने डॉक्‍यूमेंट्स कैसे अपलोड करने हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां जानें:

विज्ञापन

अपनी प्रोपर्टी ड‍िटेल कैसे अपलोड करें ?

  • आध‍िकार‍िक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर जाएं.
  • अपने यूजर ID (एम्‍प्‍लॉई कोड ) और पासवर्ड से लॉग इन करें. अगर आप पासवर्ड भूल जाते हैं तो ‘Forgot Password’ ऑप्‍शन चुनें.
  • लॉग इन करने के बाद “Property Details” या “Property Declaration” का ऑप्‍शन चुनें.
  • सावधानी से अपनी चल और अचल संपत्‍त‍ि का व‍िवरण दर्ज करें, जैसे क‍ि क‍िस तरह की संपत्‍त‍ि है, उसका क्‍या लोकेशन है और उसकी संभाव‍ित कीमत क्‍या है.
  • फॉर्म को सेव करें और सबम‍िट कर दें. आपको एक कंफर्मेशन मैसेज म‍िलेगा.

योगी सरकार ने करप्‍शन रोकने के ल‍िए यह कदम उठाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ