Saving Schemes for Housewives: भारत में महिलाएं अभी भी राशन के डिब्बों में पैसे रखती हैं, जो इनका इमरजेंसी फंड होता है। हर महीने हाउसवाइफ घर के खर्चों में से पैसे बचाकर सेविंग करती हैं। ऐसे में कुछ स्कीम ऐसी हैं,जो आपके पैसे को सेफ भी रखती हैं और इसमें बढ़ोतरी भी करती हैं।
यहां हम आपको कुछ स्कीम के बारे में बताएंगे, जो आपके बहुत काम आने वाली हैं। ये सभी सेविंग स्कीम 1 से 5 साल के टाइम लाइन के साथ आती हैं। इसमें इंवेस्टमेंट की शुरुआत 100 रुपये से की जा सकती है। इसमें म्यूचुअल फंड और अन्य स्कीम शामिल हैं, जिससे आप अपने लिक्विड कैश को बढ़ा सकते हैं।
म्यूचुअल फंड
- अगर आप एक छोटे अमाउंट से शुरुआत करना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
- इसमें आप 100 रुपये के शुरूआती अमाउंट के साथ इंवेस्टमेंट कर सकते हैं।
- म्यूचुअल फंड में आप SIP में निवेश कर सकते हैं, जिसमें कम नुकसान और अधिक मुनाफा होता है।
- SIP में हर महीने एक फिक्स अमाउंट इंवेस्ट किया जाता है।
- इसके अलावा कई ऐसे ऐप्स भी हैं, जो आपको म्यूचुअल फंड में इंवेस्ट करने में मदद कर सकते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
- PPF स्कीम भारतीयों में सेविंग करने का एक आसान और पसंदीदा ऑप्शन है।
- ये आपके पास के पोस्ट ऑफिस और बैंक में आपके इसकी सुविधा मिल जाती है।
- इस स्कीम में 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये का इंवेस्टमेंट किया जा सकता है।
- PPF स्कीम में इंवेस्टमेंट करने पर आपको 8% का सालाना इंटरेस्ट रेट मिलता है।
- इसमें 15 साल का टेन्योर होता है और इंवेस्टमेंट के 5 साल पूरे होने पर आप 50% तक की धनराशि निकाल सकते हैं।
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट
- अगर आप अपने पैसे को बैंक में सेफ रखना चाहते हैं तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट एक सेविंग ऑप्शन हो सकता है।
- सभी प्राइवेट और पब्लिक बैंक में इस स्कीम की सुविधा मिलती है।
- इस स्कीम में अमाउंट और टेन्योर इंवेस्टर ही तय करता है।
- अलग-अलग बैंक के हिसाब से इंटरेस्ट रेट भी अलग-अलग होते हैं, जिसे आप अपनी सुविधा के हिसाब से चुन सकते हैं।
- फिक्स्ड डिपॉजिट के पैसे को जरूरत होने पर कभी भी निकाला जा सकता है, हालांकि ऐसा करने पर आपके अमाउंट पर मिलने वाले ब्याज पर असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें – शेयर मार्केट में हाहाकार…पर ये ‘शेर’ फिर भी ‘हरे’ में बरकरार, लगाई 2% की छलांग
पोस्ट-ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट
- पोस्ट-ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम भारत सरकार की स्कीम है।
- इसमें 5 साल की टेन्योर है, जिसमें 7.6% सालाना ब्याज मिलता है।
- सिंगल अकाउंट होने की स्थिति में इसमें आप 1,500 रुपये से लेकर 4,50,000 रुपये तक का इंवेस्टमेंट कर सकते हैं।
- वहीं ज्वाइंट अकाउंट होने पर इंवेस्टमेंट 9 लाख तक पहुंच सकता है।
संबंधित खबरें
30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
3 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
10 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
12 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
13 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
19 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
19 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
19 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines