शेयर मार्केट में हाहाकार...पर ये 'शेर' फिर भी 'हरे' में बरकरार, लगाई 2% की छलांग

ITC Share Price Rise 2 Percent: एक तरफ जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है, तो इसी बीच ITC का शेयर भागता दिख रहा है। चलिए जानें इसकी क्या है वजह

ITC Share Price

ITC Share Price Rise 2 Percent: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है और पिछले तीन दिनों से ये गिरावट जारी है, लेकिन इसी बीच आईटीसी के शेयर्स में 2% की तेजी आई है। इसका कारण यह है कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने आईटीसी के होटल कारोबार को अलग करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

लगाई 2% की छलांग

इस खबर के बाद आईटीसी के शेयर 2.2% बढ़कर 514.8 रुपये तक पहुंच गए। आईटीसी ने बताया है कि सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यह डिमर्जर प्लान अगले महीने से लागू हो जाएगा और इस बारे में सही समय पर स्टॉक एक्सचेंजों को सूचना दी जाएगी। मार्केट में आज जहां दिग्गज कंपनियों के शेयर्स गिर रहे हैं तो ITC का शेयर ‘हरे’ में बरकरार है।

विज्ञापन

डिमर्जर प्लान को मंजूरी

आईटीसी ने अगस्त 2023 में अपने होटल कारोबार को अलग करने की प्लानिंग की थी। इस प्लानिंग के तहत, आईटीसी होटल्स का 40% हिस्सा आईटीसी के पास रहेगा जबकि बाकी 60% हिस्सा आईटीसी के शेयरहोल्डर्स को दिया जाएगा। जून 2023 में इस प्लानिंग को शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिल गई थी।

ITC Share Price Rise 2 Percent

विज्ञापन

कंपनी कर रही लगातार प्रॉफिट

बता दें कि पहली तिमाही में आईटीसी का नेट प्रॉफिट 4,917.45 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 4,902.74 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कमाई 7% बढ़कर 18,219.74 करोड़ रुपये हो गई। यह भी एक वजह से है कि कंपनी का शेयर इतनी तेजी से भाग रहा है।

विज्ञापन

ये है मार्केट का ताजा हाल

बता दें कि आज मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स इस वक्त (2:20 बजे) 700 से ज्यादा अंक की गिरावट के साथ 81 हजार से नीचे कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी में 260 से ज्यादा अंक की गिरावट देखने को मिल रही है जिसके बाद निफ्टी 24700 से ऊपर कारोबार कर रहा है।

(Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ