Best FD Rates For Senior Citizen: वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल तक की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं ये बैंक
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Best FD Rates For Senior Citizen: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे कम रिस्क वाली फिक्स्ड इनकम के लिए बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक निवेश के लिए एफडी का विकल्प पसंद करते हैं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को लगभग सभी बैंक FD पर दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलती है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) लगातार बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो पेट में बढ़ोतरी कर रहा है। इससे बैंक कर्ज को और महंगा किए जा रहे हैं, लेकिन साथ ही जमा पर ब्याज दरें भी बढ़ा रहे हैं। वहीं, अब अगर 5 साल की अवधि के लिए सबसे अधिक ब्याज देने वाले सरकारी बैंकों की तरफ देखें तो कई ऐसे बैंक हैं जो 7.00 फीसदी तक का सालाना रिटर्न दे रहे हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये सरकारी बैंक 5 साल की अवधि के लिए 6.90 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रहा है। जबकि 3 साल के लिए 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। साथ ही 1 साल की अवधि के लिए भी 7.25% ब्याज मिल रहा है।
ये सरकारी बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की अवधि की एफडी पर 6.75 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रहा है। जबकि 3 साल पर 7.25% और 1 साल पर 6.50% ब्याज की पेशकश की जा रही है।
यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की अवधि के लिए FD पर 6.25% ब्याज दे रहा है। इसके अलावा यह 3 साल की अवधि के लिए 6.50% और 1 साल के लिए 6.65% ब्याज दे रहा है।
केनरा बैंक वरिष्ठ ग्राहकों को 5 और 3 साल की अवधि के लिए एफडी पर 7.00% ब्याज की पेशकश कर रहा है। इसके अलावा एक साल की अवधि के लिए 7.25 फीसदी ब्याज की पेशकश की जा रही है।
यह सरकारी बैंक 5 साल की अवधि के लिए FD पर 7.00% ब्याज दे रहा है। जबकि 3 साल के लिए एफडी पर सालाना 6.75 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। इसके अलावा 1 साल की अवधि के लिए 6.60 फीसदी ब्याज मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: