Best FD Rates: क्या आप किसी ऐसी जगह अपने पैसे सुरक्षित रखना चाहते हैं जहां इन्वेस्ट करने पर आपको जमा रकम पर तगड़ा रिटर्न मिल सके? कुछ सालों में वो रकम दोगुना या जमा की गई रकम से बहुत ज्यादा हो जाए? अगर हां, तो इसके लिए आप बिना रिस्क के भी अपने पैसे बैंक में सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों द्वारा तमाम स्कीम दी जाती है।
फाइनेंशियल कंपनियों से लेकर बैंकों द्वारा अलग-अलग अवधि के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम दी जाती है। कुछ एफडी ऐसी है जो सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दर का फायदा देते हैं। आज हम आपको 15 बैंकों की वो एफडी स्कीम (Best FD Rates 2024) बताने जा रहे हैं जो 7.75% से लेकर 9.50% तक ब्याज दर की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का फायदा देते हैं, आइए तगड़ा ब्याज देने वाले बैंकों के नाम जानते हैं।
ये बैंक देते हैं Fixed Deposit पर 7.75% ब्याज
- भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) द्वारा 444 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.75% ब्याज दिया जाता है।
- पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) द्वारा 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.75% ब्याज दिया जाता है।
- केनरा बैंक (Canara Bank) द्वारा 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.75% ब्याज दिया जाता है।
- एक्सिस बैंक (Axis Bank) द्वारा 15 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.75% ब्याज दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- UPI Payment के लिए अब बढ़ गई लिमिट, बिना इंटरनेट के भेज सकेंगे 10 हजार रुपये
ये बैंक दे रहे हैं FD पर 7.80% से 8.00% ब्याज
- बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की ओर से 400 दिनों के लिए एफडी पर 7.80% ब्याज दिया जाता है।
- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) द्वारा 55 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.90% ब्याज दिया जाता है।
- स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक द्वारा 1 साल से 375 दिनों की एफडी पर 8.00% ब्याज दिया जाता है।
- एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) की ओर से 601 से 699 दिनों के लिए एफडी पर 8.00% ब्याज दिया जाता है।
- डॉयचे बैंक (Deutsche Bank) की ओर से 1 से 3 सालों के लिए एफडी पर 8.00% ब्याज दिया जाता है।
ये बैंक दे रहे हैं एफडी पर 8.25% से 9.50% तक ब्याज
- इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) द्वारा 1 से 2 साल की एफडी पर 8.25% ब्याज मिलता है।
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) द्वारा 18 महीने की एफडी पर 8.50% ब्याज मिलता है।
- आरबीएल बैंक (RBL Bank) द्वारा 500 दिनों की एफडी पर 8.60% ब्याज मिलता है।
- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 444 दिनों की एफडी पर 9.00% रिटर्न देता है।
- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 2 से 3 साल की एफडी पर 9.10% ब्याज मिलता है।
- नार्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 546 से 1111 दिनों की एफडी पर 9.50% ब्याज मिलता है।
ये भी पढ़ें- 10 हजार की कमाई पर भरा 43 लाख रुपये का टैक्स! जानें क्या होता है Tie-Breaker Rule
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
10 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
12 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
13 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
16 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
19 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
21 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines