---विज्ञापन---

बिजनेस

Business Plan: दीवाली पर 3 व्यापार कर देंगे आपको मालामाल, हजारों से होगा लाखों का प्रॉफिट

Business Plan on Diwali: भारत में अब देखा जा रहा है कि लोग अपना बिजनेस शुरू करने के लिए जा रहे हैं। कई लोग बड़ी नौकरियां छोड़कर अपना कारोबार कर रहे हैं। ना सिर्फ कर रहे हैं बल्कि मुनाफा भी लाखों का बना रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि बिजनेस शुरू करने के […]

Business Plan on Diwali: भारत में अब देखा जा रहा है कि लोग अपना बिजनेस शुरू करने के लिए जा रहे हैं। कई लोग बड़ी नौकरियां छोड़कर अपना कारोबार कर रहे हैं। ना सिर्फ कर रहे हैं बल्कि मुनाफा भी लाखों का बना रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा पैसा नहीं लगाना पड़ रहा है। कुछ ही हजारों में लोग मालामाल हो रहे हैं। आज आपको बताते हैं उन 3 बिजनेस प्लान के बारे में जो दीपावली के समय में आपको पैसा कमा कर दे सकते हैं। जैसा आप जानते हैं कि दीपावली का त्यौहार लंबा चलता है। पहले धनतेरस फिर छोटी दीवाली के साथ बड़ी दीवाली के साथ पांच दिन ये पूरा कार्यक्रम होता है। तो आपके लिए आसानी हो सकती है।

1. पूजा करने का सामान

इस दो महीने पहला कारोबार पूजा की सामग्री का हो सकता है। जैसा आप जानते हैं कि दीपक से लेकर मोमबत्ती तक दीपावली के इस पावन त्यौहार पर इस्तेमाल किया जाता है। दीपावली रोशनी का त्यौहार है। इसके अलावा इस सभी के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरुरत नहीं होगी। केवल 7 हजार से 8 हजार में ये बिजनेस किया जा सकता था।

---विज्ञापन---

2. लाइट्स

दूसा कारोबार किया जा सकता है लाइट्स का। जैसा हमने पहले बताया था कि दीपावली रोशनी का त्यौहार है। इस मौके पर घरों से लेकर दुकानों को सजाया जाता है। पिछले कुछ सालों से इस कारोबार ने गजब का रिर्टन दिया है। थोक में लाकर बड़े मार्जिन के साथ इन लाइट्स को बेचा जाता है। इसके लिए भी आपको बड़े सेटअप की जरूरत नहीं है। साथ में 15 से 20 हजार के अंदर ही इस बिजनेस को किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ICC World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने मिशन की शुरुआत करेगी टीम इंडिया, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

---विज्ञापन---

3. घर को सजाने का सामान

दीपावली के इस पावन पर्व पर पूरे भारत देश में लोग अपने घर और दुकानों को सजाया जाता है। जैसा हमने आपको पहले बताया कि सभी लोग अपने घरों में लाइट्स लगाते हैं, और इसके साथ ही फूलों की सजावट भी की जाती है। साथ में आर्टिफिशियल फूलों का भी इस्तेमाल किया जाता है। यानी कह सकते हैं कि ये दो महीनें अच्छा खासा पैसा बनाने का मौका है। साथ में अब ये भी देखा जा रहा है कि त्यौहार के बाद भी इन सभी आइटम्स का इस्तेमाल किया जाता है।

First published on: Oct 04, 2023 12:37 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola