Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Bengaluru Techie Couple Not Able To Spend Income : एक तरफ जहां कुछ लोग कम कमाई से परेशान हैं तो वहीं कुछ ऐसे हैं जिनके लिए ज्यादा कमाई सिर दर्द बन गई है। बेंगलुरु का कपल ऐसे ही लोगों में शामिल है। इस कपल की सैलरी इतनी ज्यादा है इन्हें समझ में नहीं आता कि इसे कहां खर्च करें। टैक्स और सारे खर्च निकालने के बाद भी इनके पास हर महीने काफी पैसे बचते हैं। इस कपल ने लोगों से पूछा है कि कोई बताए कि बची हुई रकम को कहां और कैसे खर्च किया जाए। कपल ने अपनी इस समस्या को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। किसी ने दान करने की बात कही है तो किसी ने प्रॉपर्टी खरीदने को कहा है।
बेंगलुरु में काम करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल 7 लाख रुपये महीने कमाता है। दोनों की उम्र 30-30 साल है। इनकी यह कमाई ही इनके लिए सिर दर्द बनी हुई है। कमाई खर्चे से दोगुनी है। कोई बच्चा भी नहीं है। यह कपल अपनी कमाई को इस प्रकार खर्च करता है:

ज्यादा कमाई से परेशान सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल।
कपल का कहना है कि सारे खर्चे निकालने और टैक्स चुकाने के बाद भी उनके पास हर महीने 3 लाख रुपये से ज्यादा बचते हैं। कपल ने बताया कि वे उस रकम को कहां खर्च करें, इसके बारे में उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। यह रकम उनके बैंक अकाउंट में पड़ी हुई है। कपल का कहना है कि वह और ज्यादा रुपये नहीं कमाना चाहता।
This is awesome 💪
Once upon a time it was only Indian Businessmen who would run into problems of excess
But today we’re seeing even some regular 30 year olds in the service class facing proper rich people problems 🙂
---विज्ञापन---193 comments: https://t.co/AZM1tXEknH pic.twitter.com/NbrpNTvYkm
— Saumil Heard It (@OnTheGrapevine) June 15, 2024
---विज्ञापन---
इस कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Grapevine पर लोगों से मदद मांगी है। इस पोस्ट को Grapevine के फाउंडर Saumil ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। कपल ने पूछा है कि बची हुई रकम को कहां खर्च किया जाए। उनकी इस पोस्ट पर (Grapevine पर) 200 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। काफी यूजर्स ने फनी जवाब दिए हैं। कुछ जवाब इस प्रकार हैं:
यह भी पढ़ें : महंगाई डायन अभी और खाएगी! दूध-चीनी ने काटी जेब तो सब्जियों के दाम में लगी आग, एक्सपर्ट बोले-और बढ़ेंगे दाम
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।