---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

महंगाई डायन अभी और खाएगी! दूध-चीनी ने काटी जेब तो सब्‍ज‍ियों के दाम में लगी आग, एक्‍सपर्ट बोले-और बढ़ेंगे दाम

Inflation High Due To Heat : देश में महंगाई की मार फिर से पड़नी शुरू हो गई है। दूध, चीनी से लेकर सब्जियां तक महंगी मिल रही हैं। इंडस्ट्री के एक्सपर्ट की मानें तो महंगाई से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कंपनियां इन चीजों की कीमतें एक बार फिर से बढ़ा सकती हैं। वहीं सब्जियों के दाम भी अभी और बढ़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

Inflation High Due To Heat : देश में फिर से महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई है। साबुन, दूध, चीनी जैसी कई रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई हैं। वहीं गर्मी ने भी महंगाई में तड़का लगा दिया है। इससे सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सब्जियों की कीमत में अभी कमी होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। बारिश में सब्जियां और महंगी हो जाएंगी।

रोजमर्रा इस्तेमाल में होने वाली चीजों के दाम बढ़े

महंगाई का सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा में इस्तेमाल में होने वाली चीजों पर पड़ा है। इसमें फूड और पर्सनल केयर से जुड़ी चीजें शामिल हैं। पिछले 2-3 महीनों में इस चीजों के दाम 17 फीसदी तक बढ़ गए हैं। कंपनियों के मुताबिक इन चीजों के महंगे होने का सबसे बढ़ा कारण कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी होना है। वहीं कुछ कंपनियों का कहना है कि मार्जिन बनाए रखने के लिए कंपनियों ने इन चीजों की कीमत बढ़ाई है। हालांकि वित्त वर्ष 2023-24 में कई चीजों के कच्चे माल की दरें कम हुई थीं, बावजूद इसके कंपनियों ने चीजों की कीमत कम नहीं की।

---विज्ञापन---
Inflation

कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं।

ये चीजें हुई महंगी

रोजाना के इस्तेमाल में होने वाली चीजें जैसे दूध, चीनी, साबुन, कॉफी आदि की कीमतें पिछले 2 से 3 महीने में काफी बढ़ गई हैं। दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार चीजों में वृद्धि इस प्रकार हुई है:

प्रोडक्ट कीमत में वृद्धि
साबुन और डिटर्जेंट 10 फीसदी
बॉडी वॉश और स्किन केयर 2-9 फीसदी
शैंपू 4-6 फीसदी तक
नेस्ले कॉफी 8-13 फीसदी तक
मैगी ओट्स नूडल्स 17 फीसदी
आशीर्वाद गेहूं आटा 4 फीसदी तक
हेयर ऑइल 8-11 फीसदी
फूड आइटम 3-17 फीसदी

 

---विज्ञापन---

अभी और बढ़ेगी कीमत

एक्सपर्ट के मुताबिक इन चीजों के दाम अभी और बढ़ सकते हैं। कंपनियों का कहना है कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में यह वृद्धि 1 से 3 फीसदी तक हो सकती है। बीकाजी फूड्स भी अपने प्रोडक्ट्स के दाम 2 से 4 फीसदी बढ़ा सकता है।

सब्जियों की कीमत भी रुला रही

बढ़ती महंगाई का असर सब्जियों पर भी पड़ रहा है। टमाटर की कीमत 50 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। वहीं आलू भी थोक भाव में 20 से 30 रुपये प्रति किलो पर है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण सब्जियों की पैदावार कम हो रही है, जिसके कारण थोक मंडियों में सब्जियां कम पहुंच रही हैं। इसकी वजह से सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। फुटकर बाजार में अब 10 रुपये का हरा धनिया नहीं मिल रहा है। सब्जी विक्रेता 20 से कम में हरा धनिया नहीं दे रहे हैं। प्याज के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं।

---विज्ञापन---
Inflation

टमाटर समेत कई सब्जियों के भी दाम बढ़े।

सब्जी की कीमत में भी नहीं मिलेगी राहत

थोक मार्केट के सब्जी विक्रेतओं का कहना है कि सब्जियों की कीमत कम होने के अभी आसार नहीं हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि गर्मी के बाद बारिश आएंगी। इस मौसम में सब्जियों की कीमत और बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को सस्ती सब्जी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : गर्मी ने तेल का भी तेल निकाला! पेट्रोल और डीजल की कम हो गई मांग

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 18, 2024 09:39 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola