कार लेनी हो या Thar, महंगे Smartphones पर भी यहां मिलेगी 80% तक छूट

Government Auction Sites: सस्ते में लैपटॉप, थार या महंगे फोन खरीदने का प्लान है? अगर हां, तो आप सरकारी वेबसाइट से 80% तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।

Government auction sites in india, Government auction sites in delhi, mumbaiport.gov.in auction, e auction vehicles india, Government auction sites in maharashtra, e auction delhi, e auction.gov.in car, mstcecommerce auction, auction

Government Auction Sites: महंगी कार, लैपटॉप या स्मार्टफोन को हर कोई खरीदने की चाह रखता है। हालांकि, इस चाहत को हर कोई पूरा नहीं कर पाता है जिस कारण कुछ लोगों के लिए ये एक सपना बनकर रह जाता है। जबकि, कुछ इसे ऑफर्स के जरिए खरीद पाते हैं। अगर हम आपसे कहें कि महिंद्रा थार को आप सिर्फ 1 लाख रुपये में खरीद सकते हैं या फिर 6,500 रुपये में अपने नाम स्कूटी कर सकते हैं तो आपका क्या कहना होगा? शायद इस पर विश्वास करना भी आपके लिए मुश्किल होगा। हालांकि, ऐसा सच है आप बेहद कम कीमत में थार से लेकर कई महंगी चीजों को करीब 60 से 80 प्रतिशत छूट के साथ ले सकते हैं।

विज्ञापन

मिलेगी 60 से 80 प्रतिशत तक की छूट

लैपटॉप, मोबाइल फोन, थार, कार आदि चीजों को आप 60 से 80 प्रतिशत तक छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। घर बैठे ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आप इन प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे इतनी छूट का मिलेगा लाभ

दरअसल, बैंक लोन पूरा ना करने पर या कस्टम द्वारा सामान को सीज करने पर सामानों की नीलामी की जाती है। सरकार की तीन ऐसी साइट्स हैं जहां ऑनलाइन नीलामी लगाई जाती है। इस दौरान 80 प्रतिशत छूट के साथ इन सामानों को बेचा जाता है।

विज्ञापन

किन वेबसाइट पर लगाई जाती है नीलामी?

  1. www.eauction.gov.in
  2. www.eauctionsindia.com
  3. www.mstcecommerce.com

इन तीनों वेबसाइट पर सामानों की नीलामी लगाई जाती है। अगर कोई शख्स लोन नहीं चुका पाता है या फिर कस्टम किसी के सामान को सीज्ड कर देते हैं तो उन्हें नीलामी के जरिए बेचा जाता है। अगली बार अगर आपको भी कुछ खरीदना हो तो इन तीन में से किसी एक साइट पर जाकर रजिस्टर करें और नीलामी में शामिल होकर सस्ते में प्रोडक्ट खरीद लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ