Investment Plan : आज जिस गति से महंगाई बढ़ रही है, उस अनुपात में काफी लोगों की सैलरी नहीं बढ़ रही। काफी लोग ऐसे हैं जो फ्यूचर के लिए कमाई का कुछ हिस्सा इन्वेस्ट करते हैं लेकिन उन्हें अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता। अगर आपकी कमाई बहुत अच्छी नहीं है, तब भी यही जगह इन्वेस्ट करके आप अच्छा रिटर्न ले सकते हैं। सही प्लानिंग से निवेश करने पर 20 हजार रुपये महीने कमाना वाला शख्स भी करोड़पति बन सही है।
SIP करेगी सपने पूरे
इन्वेस्टमेंट की जितनी भी स्कीम हैं, उनमें म्यूचुअल फंड में SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए निवेश करना बेहतर माना जाता है। इसमें सही तरीके से निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिलता है। इसमें निवेश करने की कोई भी उम्र सीमा नहीं है। कोई भी शख्स इसमें कभी भी निवेश कर सकता है। यही नहीं, निवेश करने की कोई रकम भी फिक्स नहीं है। इसमें 500 रुपये महीने से भी निवेश शुरू कर सकते हैं।
करोड़पति बनने के लिए जरूरी है सही स्कीम में निवेश
यह है करोड़पति बनाने का फॉर्मूला
20 हजार रुपये महीने की सैलरी से आपको 1800 रुपये हर महीने SIP में निवेश करने होंगे। अगर सालाना रिटर्न 18 फीसदी मिलता है तो 1800 रुपये 25 साल तक निवेश करने होंगे। 25 साल तक आप 5.40 लाख रुपये निवेश कर पाएंगे, लेकिन इस पर ब्याज 99.42 लाख रुपये का मिलेगा। इस प्रकार आपको 25 साल बाद कुल 1.05 करोड़ यानी 1 करोड़ 5 लाख रुपये मिलेंगे।
ज्यादा निवेश पर ज्यादा फायदा
SIP के जरिए जितना ज्यादा निवेश करेंगे, उतना ज्यादा रिटर्न मिलेगा। अगर आप निवेश की गई रकम को बढ़ाकर 3 हजार रुपये महीने कर देते हैं तो 18 फीसदी की सालाना ब्याज से 25 साल बाद करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये मिलेंगे। इससे ज्यादा निवेश करने पर इससे और ज्यादा। समय के साथ सैलरी बढ़ने पर आप निवेश की जाने वाली रकम को बढ़ा भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट में एंट्री से पहले जान लें ये बातें, बन जाएंगे करोड़पति!
एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें
म्यूचुअल फंड में निवेश शेयर मार्केट से जुड़े होते हैं। ऐसे में जब शेयर मार्केट गिरता है तो इसका असर म्यूचुअल फंड पर पड़ता है। इसलिए बिना जानकारी के इसमें सीधे निवेश न करें। निवेश करने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। बेहतर होगा कि पोर्टफोलियो मैनेजर रखें जो समय-समय पर बेहतर सलाह देते हैं। निवेश करने के बाद अगर मार्केट गिरे तो इससे बिल्कुल भी न घबराएं और निवेश की गई रकम को निकालें नहीं। बेहतर होगा कि SIP में निवेश लंबे समय के लिए करें।
Disclaimer : किसी भी स्कीम में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
15 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
16 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
16 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
17 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
18 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
20 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
21 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
22 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
23 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines