RuPay Prepaid Forex Card: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MSP) ने बैंकों को विदेशों में यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए रुपे प्रीपेड विदेशी मुद्रा (Forex) कार्ड जारी करने की अनुमति देने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह जानकारी दी। यह फैसला रुपे कार्ड के अंतर्राष्ट्रीयकरण का हिस्सा है। 6 से 8 जून तक तीन दिनों तक चलने वाली MSP के फैसले की घोषणा करते हुए दास ने कहा कि रूपे डेबिट और क्रेडिट कार्ड की विदेशों में स्वीकार्यता बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि बैंकों को अब विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए रूपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड जारी करने की अनुमति है। दास ने कहा कि रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड विदेश जाने वाले भारतीयों के लिए भुगतान विकल्पों का विस्तार करेगा। इस कार्ड का उपयोग एटीएम से लेकर पीओएस मशीन और विदेश में ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीदारी के लिए किया जा सकता है। आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा कि रूपे कार्ड विदेशी न्यायालयों में जारी करने के लिए भी सक्षम होंगे।
आरबीआई गवर्नर दास ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति जारी करते हुए इन बातों पर प्रकाश डाला।
इन फायदों पर मारें एक नजर
फॉरेक्स कार्ड को आप विदेश में स्थानीय मुद्रा में अपने खर्चों का भुगतान करने के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड की तरह ही उपयोग कर सकते हैं। इस कार्ड के द्वारा आप एटीएम से वहां की लोकल नकदी भी निकाल सकते हैं। इस कार्ड से आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की तरीकों से चीजों की खरीद में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इसमें बैंक खाते की भी कोई पूर्व-आवश्यकता नहीं है।
संबंधित खबरें
Petrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
32 mins agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
3 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
7 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
7 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
15 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
20 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
21 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
22 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
23 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines