Banks Closed in Delhi: जैसे-जैसे G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन का समय करीब आ रहा है, वैसे ही राष्ट्रीय राजधानी में स्थानीय प्रशासन इस मेगा आयोजन के लिए तैयार हो रहा है। इस बार G20 शिखर सम्मेलन 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित दुनिया भर से विश्व नेताओं का आगमन होगा। G20 शिखर सम्मेलन के आसपास भीड़भाड़ को देखते हुए प्रशासन ने 8-10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में सभी बैंकों को बंद रखने का फैसला किया है।
8-10 सितंबर तक बैंक क्यों बंद रहेंगे?
अधिकारियों की ओर से यह कदम G20 कार्यक्रम के दौरान यातायात की भीड़ को प्रबंधित करने के लिए उठाया गया है। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों का आगमन होगा और उनके साथ भी कई लोग होंगे व गाड़ियों का दबाव रहने से स्थिति बिगड़ने ना पाए इस कारण से बैंकों को बंद रखा जाने का फैसला हुआ है।
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा, ‘चूंकि अधिकांश लोगों का आगमन 8 सितंबर को हो जाएगा और प्रतिनिधि 10-11 सितंबर को अपने-अपने देशों के लिए प्रस्थान करेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान हवाईअड्डे से होटल और अन्य स्थानों तक प्रतिनिधियों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर यातायात की आवाजाही होगी जिसे कम करने की आवश्यकता है।’
दिल्ली पुलिस ने मॉक ड्रिल किया
पिछले हफ्ते, दिल्ली पुलिस ने G20 लीडर्स समिट के आयोजन स्थल प्रगति मैदान और अन्य होटलों के आसपास मॉक ड्रिल किया, जहां G20 शिखर सम्मेलन के दौरान गणमान्य व्यक्तियों के रुकने का कार्यक्रम है। G20 कार्यक्रम की तैयारी के दौरान सुरक्षा बलों ने विशेष अभ्यास किया है।
इसके अलावा दिल्ली सरकार ने 8-10 सितंबर तक स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टियों की भी घोषणा की है। वहीं, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के सभी कार्यालय और निजी कार्यालय भी बंद रहेंगे।
दिल्ली में 8-10 सितंबर तक Public Holiday?
इस सप्ताह, दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सुझाव दिया कि सरकार 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करे और G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर ज्यादातर नई दिल्ली क्षेत्र में स्थित वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद करने के निर्देश जारी करे।
इसके अलावा सुरक्षा कारणों से सुप्रीम कोर्ट और केंद्रीय सचिवालय जैसे कुछ मेट्रो स्टेशनों को भी बंद करने की तैयारी है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे G20 शिखर सम्मेलन के दौरान बड़े पैमाने पर व्यवस्था पर काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
6 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
7 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
8 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
10 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
10 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
11 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
12 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines