Banking: बैंक कर्मचारियों की हो जाएगी मौज, दो दिन की मिलेगी छुट्टी, लेकिन होगी ये शर्त

Bank 2 Days Weekly Off

Bank 2 Days Weekly Off

नई दिल्ली: बैंक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बैंक संघ (आईबीए) पांच दिनों के वर्क वीक के लिए बैंक यूनियनों की मांग पर विचार कर रहा है। यदि ये मांग सफल रही तो जल्द ही बैंक कर्मचारियों को 2 दिन का साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 5 दिन के वर्क वीक में हर दिन काम के घंटे 50 मिनट तक बढ़ाए जा सकते हैं। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, इस मामले में आईबीए और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (यूएफबीई) के बीच बातचीत चल रही है। फिलहाल एसोसिएशन 5 दिन के वर्क वीक के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है।

शनिवार को भी काम करते हैं बैंक

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव एस नागराजन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि सरकार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 के तहत सभी शनिवार को छुट्टियों के रूप में नोटिफाई करना होगा। अभी बैंक कर्मचारी वर्तमान में वैकल्पिक शनिवार को काम करते हैं। टीओआई की रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि कर्मचारियों को सुबह 9.45 बजे से शाम 5.30 बजे तक हर दिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने की आवश्यकता होगी।

ये होंगे मार्च 2023 में बैंक अवकाश

मार्च 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित 12 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। जहां बैंकों के कुछ अवकाश देशभर में होंगे तो वहीं कुछ अन्य स्थानीय अवकाश रहेंगे। दरअसल, सार्वजनिक अवकाश के दिन सभी बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ बैंक स्थानीय त्योहारों को अवकाश के रूप में मनाते हैं। मार्च 2023 के महीने में मनाए जाने वाले त्योहारों में होली, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी शामिल हैं। हालांकि, विभिन्न राज्यों में ये अवकाश अलग-अलग होते हैं। ये अवकाश विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना के तहत दिए जाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ