अगर आप सितंबर-अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई काम कराना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. इन महीनों में कई दिन ऐसे होंगे, जब बैंकों की हड़ताल रहेगी. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल रहेगी और अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो 26 अक्टूबर, 2026 से बैंक अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. बैंक यूनियंस ने केंद्र के सामने कई मांग रखी हैं.
ये भी पढ़ें: One Nation One Time: बदल जाएगा बैंकिंग और UPI का सिस्टम! जानें क्या है वन नेशन, वन टाइम पॉलिसी
क्या है मांग?
पहली मांग है कि 8 मार्च, 2024 को हुए समझौते/संयुक्त नोट के मुताबिक बैंक में 5 वर्किंग डे किए जाएं. दूसरी मांग है कि सरकार की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को वापस लिया जाए. तीसरी मांग है आपसी बातचीत के ज़रिए इंसेंटिव योजना में बदलाव करना और लंबित बचे हुए मुद्दों का समाधान करना. दरअसल, पांच दिन के बैंकिंग वीक की मांग कई सालों से पेंडिंग हैं. यूनियंस के मुताबिक, बैंक 2015 में पांच दिन के सप्ताह की ओर बढ़ने पर सहमत हो गए थे, जब दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी घोषित की गई थी.
यूनियनंस का क्या कहना है?
2020 में इस मामले पर फिर से विचार-विमर्श हुआ, जिसके बाद 8 मार्च 2024 को हुए वेतन समझौते के जरिए इसे ऑफिशियल किया गया. बैंक कर्मचारियों ने शनिवार की छुट्टी के बदले सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन एक्सट्रा 40 मिनट काम करने पर सहमति दी, जिससे कस्टमर सर्विस पर असर नहीं पड़ेगा. यूनियनों ने कहा कि वित्त मंत्रालय को समझौते की सिफारिश दिये हुए दो साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी सरकार की मंजूरी का इंतजार है. उन्होंने ये भी तर्क दिया कि भारतीय रिजर्व बैंक, LIC, GIC और नाबार्ड समेत बाकी सरकारी और निजी संस्थान हफ्ते में 5 ही दिन काम कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
4 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines