Bank Services Unavailable On 1 April: मार्च का महीना खत्म होने को है। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी सैलरी का इंतजार है। अगर आपका अकाउंट एचडीएफसी बैंक में है, तो आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जानें किस तरह के काम में हो सकती है दिक्कत और ऐसा क्यों?
दरअसल, बैंक ने जानकारी देते हुए कहा कि एक अप्रैल को फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से जुड़े प्रोसेस की वजह से NEFT सर्विस में रुकावट आ सकती है। इस वजह से कस्टमर्स को सोमवार यानी एक अप्रैल को एनईएफटी से पैसा भेजने से बचना चाहिए। हालांकि, कुछ ग्राहकों के लिए एनईएफटी की सुविधा उपलब्ध रहेगी लेकिन इसमें भी थोड़ी देरी देखी जा सकती है। अगर आपको एक अप्रैल को एनईएफटी ट्रांसफर के जरिए सैलरी या बाकी पेमेंट्स मिलते हैं तो इसमें देरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट, 1 अप्रैल से बदलने जा रहा खास नियम
NEFT की जगह किस सर्विस को चुनें?
एचडीएफसी बैंक का कहना है कि उसके ग्राहक एक अप्रैल वाले दिन एनईएफटी का इस्तेमाल न करके आईएमपीएस, आरटीजीएस और यूपीआई से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। कस्टमर्स को भेजे गए एक ईमेल में बैंक द्वारा कहा गया कि फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से जुड़े प्रोसेस की वजह से एक अप्रैल को एनईएफटी ट्रांजेक्शन में देरी हो सकती है या यह सुविधा उपलब्ध ही नहीं रहेगी।
कस्टमर केयर नंबर कर सकते हैं डायल
इसके साथ-साथ बैंक ने एक कस्टमर केयर नंबर भी शेयर किया है। किसी तरह की दिक्कत आने पर कस्टमर्स 18001600 और 18002600 पर कस्टमर सपोर्ट टीम से बात कर सकते हैं।
1 अप्रैल को खुले रहेंगे बैंक?
अगर आप 1 अप्रैल को बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं तो जान लें कि इस दिन सभी बैंक खुले नहीं रहेंगे। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, ईयर अकाउंट्स क्लोजिंग की वजह से कई राज्यों में एक अप्रैल को बंद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, मिजोरम, मेघालय, बंगाल और सिक्किम को छोड़कर बाकी राज्यों में बैंक खुले नहीं होंगे। इसके साथ-साथ 1 अप्रैल को आरबीआई में 2,000 रुपये के नोट को जमा करने या बदलने की फैसिलिटी भी नहीं मिलेगी। हालांकि, दो अप्रैल से आप 2,000 रुपये के नोट जमा या बदलवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: EPFO KYC: घर बैठे पूरा कर सकेंगे ईपीएफओ में E-KYC अपडेट, जानें आसान प्रोसेस
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
14 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
21 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines