Bank Open Or Closed Today: आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले 1 मिनट में जान लें

Are Banks Open Today in India: आज शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद? जानिए दूसरे शनिवार के नियम, RBI गाइडलाइंस और घर बैठे काम निपटाने के आसान तरीके.

BANK CLOSED.jpg (6)

Bank Open Or Closed Today: आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? जानिए RBI की अपडेटेड हॉलिडे लिस्ट

विज्ञापन

अगर आज शनिवार को आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम, जैसे पासबुक प्रिंट कराना, चेक जमा करना या ड्राफ्ट बनवाना निपटाने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! घर से निकलने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं. कई बार लोग बिना चेक किए बैंक ब्रांच पहुंच जाते हैं और वहां ताला लटका देखकर उनका समय और चक्कर दोनों बेकार हो जाते हैं. आज शनिवार को बैंकों में काम-काज होगा या छुट्टी रहेगी, आइए जानते हैं.

FD पर चाहिए धांसू रिटर्न? HDFC, ICICI और Axis नहीं, ये प्राइवेट बैंक दे रहा है छप्परफाड़ ब्याज

Advertisment

आज बैंक खुले हैं या बंद?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों (Second Saturday Rule) के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरी तरह बंद रहते हैं. आज महीने का दूसरा शनिवार (Second Saturday) है. इसलिए आज देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे. महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है.

अगले सप्‍ताह क‍ितने द‍िन बंद रहेंगे बैंक ?
13 अगस्त:
पैट्रियट्स डे (इंफाल में बैंक बंद)
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day – पूरे देश में छुट्टी)
16 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

विज्ञापन

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं अपने जरूरी काम?
हालांक‍ि भले ही आज बैंक की शाखाएं बंद हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपका लेनदेन रुक जाएगा. आप इन डिजिटल माध्यमों से अपना काम घर बैठे कर सकते हैं. जैसे क‍ि :

UPI और नेट बैंकिंग: गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या अपने बैंक के मोबाइल ऐप से आप 24 घंटे किसी को भी पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

ATM सेवाएं: कैश निकालने या मिनी स्टेटमेंट चेक करने के लिए एटीएम की सेवाएं चालू रहेंगी.

कैश डिपॉजिट मशीन (CDM): अगर आपको खाते में कैश जमा करना है, तो एटीएम के पास लगी कैश डिपॉजिट मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

अगले हफ्ते बैंक जाने का प्लान बनाएं
अगर आपका काम बैंक ब्रांच जाए बिना नहीं हो सकता (जैसे लॉकर ऑपरेट करना या बड़ा चेक डिपॉजिट करना), तो आपको अब सोमवार का इंतजार करना होगा. इस बात पर गौर करें क‍ि कल रविवार (9 अगस्त) को साप्ताहिक छुट्टी के कारण भी बैंक बंद रहेंगे. इसलिए अब सीधे सोमवार को ही बैंक ब्रांच खुलेंगी.

आज दूसरे शनिवार की वजह से बैंक बंद हैं, इसलिए अपना समय बचाने के लिए बैंक ब्रांच जाने से बचें. छोटे-मोटे लेनदेन के लिए डिजिटल बैंकिंग का सहारा लें और जरूरी कागजी कामों के लिए सोमवार का प्लान बनाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ