हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bank Open or Closed Today: आज सावन शिवरात्रि पर क्‍या खुले रहेंगे बैंक? जानिए RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Are banks open or closed today 11 August 2026: जानिए आज 11 अगस्त सावन शिवरात्रि के दिन भारत में बैंक खुले हैं या बंद. चेक करें RBI की आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट और जरूरी अपडेट.

विज्ञापन
Bank Holiday Today 11 August: क्या आज सावन शिवरात्रि पर बैंक बंद हैं? जानिए RBI का लेटेस्ट अपडेट

Today Bank Holiday or Not: आज 11 अगस्त 2026 को देश भर में सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर रहे हैं. ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है, तो आपके मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आज 11 अगस्त को बैंक खुले हैं या बंद? आइए जानते हैं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज बैंकों की स्थिति क्या है.

Crude Oil Price Hike: अमेरिका-ईरान की जिद से कच्चे तेल में लगी आग! 2029 तक होर्मुज बंद करने की धमकी, जानें भारत पर क्या होगा असर?

क्या आज 11 अगस्त को बैंक बंद हैं?

जवाब है- नहीं. आज देश भर में बैंक खुले रहेंगे. आज मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को देश के सभी राज्यों में बैंक शाखाएं (Public and Private Sector Banks) अपने तय समय पर काम करेंगी. सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है, लेकिन रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर में 11 अगस्त को देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में बैंक छुट्टी (Bank Holiday) घोषित नहीं की गई है. इसलिए आप बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी नजदीकी बैंक शाखा जाकर कैश जमा करने, चेक क्लियरेंस या ड्राफ्ट बनवाने जैसे काम निपटा सकते हैं.

विज्ञापन

8th Pay Commission Update: सैलरी और पुरानी पेंशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की 5 बड़ी मांगें; जानें कब से मिलेगा एरियर

ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी
भले ही आज बैंक खुले हैं, लेकिन अगर आप बैंक शाखा नहीं जाना चाहते तो डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग (Net Banking) और मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) ऐप चौबीसों घंटे चालू रहेंगे. इसके अलावा एटीएम (ATM) और कैश डिपॉजिट मशीनें (CDM) सामान्य दिनों की तरह काम करेंगी.

विज्ञापन

अगस्त में अब आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
अगर आप इस महीने बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त 2026 की बची हुई मुख्य छुट्टियों की लिस्ट जरूर नोट कर लें:
13 अगस्त (गुरुवार): देशभक्त दिवस (Patriot’s Day) – केवल मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.
15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) – पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे.
16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी.
22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार (सभी बैंक बंद).
25/26 अगस्त: मिलाद-उन-नबी / ओणम (चुनिंदा राज्यों में).
28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन (कई राज्यों में बैंक अवकाश).

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola