IRCTC के 3 सस्ते Tour Package! छुट्टियों में कहां-कहां घूम सकते हैं आप?
IRCTC Cheapest Tour Packages Cost in India: कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप भारतीय रेलवे का सस्ता टूर पैकेज अपना सकते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

IRCTC Cheapest Tour Packages Cost in India: साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है और कई राज्यों में अधिक ठंड बढ़ने के कारण बच्चों के स्कूल की छुट्टियां भी पड़ चुकी हैं। ऐसे में क्या आप अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाने की सोच रहे हैं? या फिर इस वीकेंड अपने फ्रेंड्स एंड फैमिली के साथ कहीं जाने का टूर प्लान कर रहे हैं? अगर हां, आप कम कीमत में घूमने जा सकते हैं।
जी हां, आज हम आपके लिए आईआरसीटीसी के तीन सस्ते टूर पैकेज लेकर आए हैं। इन पैकेज को अपनाकर आप सस्ते में घूम सकते हैं। आइए आपको तीन सस्ते 3 टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताते हैं।
अगर आप रणथंभौर जाने का सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी के पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। दो रात और 3 दिनों वाला जयपुर से रणथंभौर वाला पैकेज 5,955 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ है। वेबसाइट पर इस पैकेज को NJH089 कोड के साथ लिस्ट किया गया है। इस पैकेज में आने-जाने, रहने-खाने और पीने की सुविधाएं शामिल हैं।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की ओर से वैष्णो देवी का टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है। वैष्णो देवी की यात्रा दिल्ली से शुरू होगी। ये पैकेज 3 रात और 4 दिन का पैकेज है। आधिकारिक वेबसाइट पर इस पैकेज का कोड NDR01 है। ये यात्रा 8 जनवरी 2024 से शुरू होगी। 6,795 रुपये के शुरुआती पैकेज में आपको रहने, खाने, पीने, आने, जाने आदि सर्विस का फायदा मिलेगा।
भारतीय रेलवे अपनी वेबसाइट के जरिए 2 रात और 3 दिन का पैकेज ऑफर करता है। इस यात्रा की शुरुआत भी 8 जनवरी 2024 से होगी। उदयपुर से शुरू होने वाली यात्रा का पैकेज कोड NJH081 है। इस पैकेज की कीमत 6,285 रुपये से शुरू है। इसमें रहने-खाने पीने, आने-जाने आदि सुविधाएं शामिल हैं।
आप आईआरसीटीसी के वेबसाइट पेज लिंक पर क्लिक करके (Incredible India Travel & Tour Package) पैकेज के बारे में डिटेल्स में जान सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: