31 अक्टूबर के बाद बेकार हो जाएगा बैंक ऑफ इंडिया का ATM कार्ड, जल्द कर लें ये प्रोसेस पूरा

किसी भी परेशानी से बचने के लिए 31 अक्टूबर से पहले आपको तुरंत ही ये काम करना चाहिए, नहीं तो ATM से पैसे भी नहीं निकल पाएंगे।

bank of india, bank account, boi, debit card, mobile number,

Photo Credit: Google

BOI Debit Card: अगर आप भी बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है। सूचना यह कि अगर आपने ये काम नहीं किया तो 31 अक्टूबर 2023 के बाद आपका डेबिट कार्ड बेकार हो जाएगा। जिसके बाद आप ना कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर पाएंगे, ना ही एटीएम से रुपए निकाल पाएंगे। इसलिए ध्यान से इस आर्टिकल को पढ़िए और 1 अक्टूबर से पहले यह जरूरी काम पूरा कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला है ये

दरअसल आरबीआई के निर्देशानुसार अब हर डेबिट कार्ड (Debit Card) होल्डर को अपने कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक करना जरूरी है। जिसने भी अभी तक लिंक नहीं कराया है वो आने वाली 31 तारीख के बाद एटीएम से पैसा नहीं निकल पाएगा। इसलिए मोबाइल नंबर कार्ड से रजिस्टर जरूर करवा लें।

विज्ञापन

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

इसके लिए बैंक ऑफ़ इंडिया ने दो रास्ते निकाले हैं, जिससे ग्राहकों को असुविधा न हो। पहले आप किसी भी बैंक की शाखा में जाकर एप्लीकेशन के जरिए अपना मोबाइल नंबर कार्ड से रजिस्टर कर सकते हैं। वहीं दूसरा ऑनलाइन तरीका है, जहां आप फॉर्म भर कर बैंक में जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ये है प्रोसेस

बैंक ऑफ़ इंडिया (bank of india) के पोर्टल पर आपको पहले लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद डेबिट कार्ड के ऑप्शन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर क्लिक करना होगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार कार्ड, पैन कार्ड की डिटेल देनी होगी। डिटेल्स भरने के बाद इसका प्रिंटआउट लेकर अपने बैंक में जमा करना होगा। जिसके बाद आपका नंबर डेबिट कार्ड के साथ लिंक हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ