Bank Locker Rules: काफी सारे बैंक आजकल लॉकर की फैसिलिटी देते हैं। इसमें लोग अपने जरूरत के सामान जैसे ज्वैलरी, डॉक्यूमेंट, आदि रखते हैं। इसे सेफ डिपॉजिट लॉकर भी कहा जाता है। इसे यूज करने के लिए कस्टमर को चार्ज भी देना होता है। इसे लेकर कई नियम भी हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। यहां जानिए बैंक लॉकर इस्तेमाल करने के वह खास नियम कौन-से हैं।
- ऐसा जरूरी नहीं है कि जिस बैंक में आप लॉकर खुलवाना चाहते हैं उसमें आपका अकाउंट भी हो। आप यह सेफ डिपॉजिट लॉकर किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं।
- अगर आप लॉकर सुरक्षित करना चाहते हैं तो बैंक आपसे फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) खोलने की रिक्वेस्ट कर सकता है। ज्यादातर बैंक ऐसा उन कस्टमर्स के साथ करता जो बैंक में नए होते हैं। हालांकि यह सख्त लग सकता है। यह इसलिए कहा जाता है कि अगर लॉकर की चूक की स्थिति में बैंक के पास सहारा है।
यह भी पढ़ें: अगर खो जाए Bank Locker की चाबी तो क्या करें?
- आप बैंक लॉकर में जो भी सामान रखते हैं उसका इंश्योरेंस नहीं होता। बैंक आपके लॉकर की में रखी चीज के लिए इंश्योरेंस भी ऑफर नहीं कर सकता। बैंक की देनदारी सालाना लॉकर किराए के 100 गुना तक सीमित है। अगर आपके लॉकर का सालाना किराया 5000 रुपये है, तो आपको 5 लाख रुपये तक के नुकसान से सुरक्षा मिलेगी।
- जब लॉकर की बात आती है तो कई लोग नामांकन/नॉमिनेशन के महत्व को नजरअंदाज कर देते हैं। आपके लॉकर के साथ एक नॉमिनी का जुड़ा होना और उसके अधिकारों और शक्तियों को चुनने, बदलने या समझने के प्रोसेस को समझना जरूरी है। इसके अलावा नॉमिनी का यह भी समझना जरूरी है कि लॉकर होल्डर के मरने के बाद उसे बैंक लॉकर के साथ क्या करना चाहिए।
- एक और दिक्कत होती है जब बैंक कह दे कि देने के लिए कोई लॉकर उपलब्ध ही नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त 2021 में RBI मानदंडों में बदलावों के बाद, बैंक अब खाली लॉकर के साथ-साथ ग्राहकों की वेटलिस्ट का रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए बाध्य हैं। इसका मतलब साफ है कि जब कस्टमर किसी बैंक में लॉकर के लिए अप्लाई करते हैं तो उन्हें आपका एप्लीकेशन को स्वीकार करना होगा, उसका जवाब देना होगा, और या तो आपकी पसंद के मुताबिक उपलब्ध होने पर आपको लॉकर देना होगा, या आपको वेटलिस्ट नंबर देना होगा।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
12 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
14 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
15 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
17 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
18 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
19 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
20 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
21 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त